Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
बाबुल का घर छोड़ चली 'स्वरा भास्कर', आंखों से छलके आंसू, Video हुआ

बाबुल का घर छोड़ चली ‘स्वरा भास्कर’, आंखों से छलके आंसू, Video हुआ वायरल, पिता ने दिया दिल छू लेने वाला रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और सपा पार्टी के नेता फहाद अहमद की शादी की रस्मों जैसे हल्दी, मेहंदी, संगीत और रिसेप्शन  की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वहीं अब उनकी विदाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह इमोशनल नजर आ रही हैं। इस इमोशनल वीडियो पर उनके पिता सी. उदय भास्कर का दिल छू लेने वाला रिएक्शन भी सामने आया है।

अपने माता-पिता के घर से विदाई के दौरान दुल्हन स्वरा भास्कर गुलाबी रंग का लहंगा पहने नजर आ रही हैं। विदाई के  दौरान वह काफी इमोशनल दिखाई दे रही हैं। एक व्यक्ति इस अवसर पर एक कविता पढ़ता है।

https://www.instagram.com/reel/Cp5ndItjuT3/?utm_source=ig_web_copy_link

वीडियो में फहाद, उनके भाई ईशान भास्कर और मां इरा भास्कर भी स्वरा के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

स्वराकी एक दोस्त ने अपने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “बेस्टी स्वरा को उनकी विदाई पर विदा करते हुए, हम सभी के लिए इमोशनल और अभिभूत करने वाला पल। टफ लड़का, ईशान भास्कर उर्फ ​​अबू का चश्मा लगाने का एक कारण है जबकि उदय भास्कर ने फ्रेम से बाहर ही रहने का फैसला लिया। मुबा को विशेष धन्यवाद।”

https://twitter.com/sinjini_m/status/1637014722137706497?s=20

बता दें कि स्वरा के पिता सी उदय भास्कर फ्रेम में नहीं थे। इस पर उनका रिएक्शन भी देखने को मिला। एक्ट्रेस के पिता ने रिट्वीट करते हुए लिखा कि “इस मार्मिक ‘क्षण’ को शेयर करने के लिए धन्यवाद @sinjini_m. क्योंकि स्वरा की शादी के उत्सव खत्म होने को हैं। हां ‘कठोर’ व्यक्ति के पास फ्रेम से बाहर रहने का अच्छा कारण था।

यह हर किसी के लिए यहां तक कि ‘खड़ूस’ पिता के लिए भी इमोशनल होने वाला पल है। हमारी प्रिय स्वरा भास्कर की ‘बिदाई’। ”

हाल ही में स्वरा भास्कर और फहाद अहमद के वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सामने आई थी। जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा के नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, जया बच्चन के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जैसे दिग्गज शामिल हुए थे।

Exit mobile version