Site icon News1India

क्या ‘तारक मेहता’ विवाद का अंत नजदीक है? Asit Modi ने तोड़ा मौन और कर दिया खुलासा

TMKOC : लोकप्रिय सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले एक साल से विवादों में घिरा हुआ है। शो के निर्माता असित कुमार मोदी पर कई कलाकारों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। हाल ही में, शो में सोनू का किरदार निभाने वाली पलक सिधवानी ने भी शो छोड़ दिया और मोदी पर आरोप लगाए। अब, असित मोदी ने इस मामले पर खुलकर अपनी बात रखी है और सभी आरोपों को खारिज किया है।

इंटरव्यू में असित मोदी ने क्या बताया 

एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान असित मोदी ने पलक को बेटी जैसा मानने की बात कही। उन्होंने कहा, “पलक के शो छोड़ने से मुझे गहरा दुख हुआ। मैंने उसे हमेशा अपनी बेटी की तरह माना और आगे भी ऐसा ही मानूंगा।” पलक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर उन्होंने कहा, “सेट पर अनुशासन बनाए रखना जरूरी है। किसी भी संगठन के नियमों का पालन करना आवश्यक होता है। हमारे शो में हर महीने 26 एपिसोड शूट होते हैं, इसलिए कलाकारों को इसके मुताबिक काम करना होता है।”

आरोपों पर सफाई

शैलेश लोढ़ा और जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल सहित कई कलाकारों ने शो के निर्माताओं पर बकाया भुगतान न करने और काम के दौरान परेशान करने के आरोप लगाए हैं। इस पर असित मोदी ने कहा, “हम हमेशा कलाकारों को व्यक्तिगत छुट्टियां देते हैं ताकि वे अपने परिवार के साथ समय बिता सकें। हालांकि, छुट्टी से पहले उन्हें अपने हिस्से का काम पूरा करना होता है।” उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी कलाकार ने अब तक भुगतान से संबंधित कोई शिकायत नहीं की है। असित मोदी ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए सेट पर अनुशासन और काम के नियमों को सही ठहराया है।

Exit mobile version