Site icon News1India

Tamannaah Bhatia: IPL विवाद में फंसी तमन्ना भाटिया, क्या है पूरा मामला ?

Tamannaah Bhatia

Tamannaah Bhatia : बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्रियों में से तमन्ना भाटिया एक है , तमन्ना भाटिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आईपीएल 2023 से संबंधित एक मामले में, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 17 अक्टूबर को गुवाहाटी में उनसे पूछताछ की। ईडी के समक्ष पेशी के दौरान उनसे महादेव बैटिंग ऐप और ऑनलाइन गेमिंग के बारे में सवाल किए गए।बता दें, कुछ महीने पहले भी उन्हें इसी मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल द्वारा तलब किया गया था। इस केस में फंसी Tamannaah Bhatia अकेली सेलिब्रिटी नहीं हैं; इसमें कई गायक, अभिनेता और कॉमेडियन भी शामिल हैं।

पूरा मामला क्या है?

यह मामला अवैध स्ट्रीमिंग की जांच से संबंधित है, जो सितंबर 2023 में शुरू हुआ। वायकॉम ने ‘फेयर प्ले’ ऐप पर उनकी बौद्धिक संपदा अधिकारों (IPR) के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की थी। वायकॉम नेटवर्क ने आईपीएल के प्रसारण अधिकार खरीदे थे, लेकिन ‘फेयर प्ले’ ऐप पर इसका ग़लत इस्तेमाल किया जा रहा था।

यह भी पढ़े : UP News : रोडवेज की तैयारी, महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए आसान यात्रा

जिससे नेटवर्क को कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। इस एफआईआर के बाद Tamanna Bhatia , बादशाह और जैकलीन फर्नांडीज जैसे कई प्रमुख सितारों से पूछताछ की गई।

Tamannaah Bhatia का महादेव बेटिंग ऐप से क्या संबंध है?

‘फेयर प्ले’ ऐप की मूल कंपनी महादेव बेटिंग ऐप है, जिसे कई वेबसाइटों के माध्यम से संचालित किया जाता है। यह एक सट्टेबाजी ऐप है, जिसमें लोग पैसे कमाने के लिए पैसे लगाते हैं। इसके जरिए भारत में पोकर, क्रिकेट, बैडमिंटन और फुटबॉल जैसे खेलों पर दांव लगाए जाते हैं। इसे ऑनलाइन जुआ कहा जा सकता है, और इसका मुख्यालय यूएई में है।

Exit mobile version