Site icon News1India

RRR के नाटु-नाटु गाने को Oscars मिलने पर फिल्म के मेकर्स ने जाहिर की खुशी

नई दिल्ली: 24 मार्च साल 2022 को रिलीज हुई एक तेलुगू फिल्म ने अपने रिलीज के पहले ही दिन से वर्ल्ड में अपना डंका बजाना शुरु कर दिया था। इस फिल्म को लिखने और निर्देशित करने का काम एस.एस राजामौली (SS Rajamouli) जैसे बड़े डायरेक्टर ने किया। आपको याद दिला दें, ये वही डायरेक्टर हैं जिन्होंने बाहुबली (Bahubali) जैसी सफल फिल्म का निर्माण भी किया था।

 

फिल्म RRR ने सफलता का नया झंड़ा गाड़ दिया है। बता दें, कि इस साल के ऑस्कर अवार्ड 2023 सेरेमनी में फिल्म आर.आर.आर के गाने नाटु-नाटु (Naatu-Naatu) ने Oscar जीता है। इस बात को लेकर भारतीय मनोरंजन जगत में खुशी की लहर है।

ऑस्कर जीतने पर अब फिल्म के मेकर्स का रिएक्शन भी सामने आया है। R.R.R के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, फिल्म आर.आर.आर के नाटु-नाटु गाने ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में Oscar अवॉर्ड जीता है। भारत के लिए ऑस्कर जीतने वाली यह पहली फीचर फिल्म है। इस पल को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

बता दें, कि इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड का क्रार्यक्रम अमेरिका के लॉस एंजिल्स (Los Angeles) में किया गया है। इस अवॉर्ड शो में भारत को दो ऑस्कर मिले हैं। भारत की द एलिफेंट व्हिस्पर्स (The Elephant Whisperers) ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए ये अवॉर्ड जीता है तो वहीं R.R.R के गाने नाटु-नाटु को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में ऑस्कर से नवाजा गया है।

Exit mobile version