Site icon News1India

The Sabarmati Report BO  Collection : टैक्स फ्री होते ही फिल्म की कमाई में हुआ इजाफा, जानें टोटल कलेक्शन

The Sabarmati Report BO Collection : 15 नवंबर को  विक्रांत मैसी की मच अवेटेड फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी । हालांकि रिलीज़ से पहले ही इस फ़िल्म की काफ़ी चर्चा हो रही थी। रिलीज़ के बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं ने इस फ़िल्म की तारीफ की है,और इसे कई राज्यों में टैक्स फ्री किया है जबसे उनकी कमाई में इज़ाफ़ा हुआ है।

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस के अनुसार, (The Sabarmati Report BO Collection) इस फिल्म ने पहले हफ़्ते 14.3 करोड़ का कलेक्शन किया था। और दूसरे हफ़्ते सिर्फ़ 2.6 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं अब फिल्म ने टोटल 18.99 करोड़ रुपए  का कारोबार कर लिया है।

इन राज्यों में टैक्स फ्री हुई 

देश के कई राज्यों की सरकारों ने गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को टैक्स फ्री कर दिया है। जिन राज्यों में इसे टैक्स फ्री किया गया है, उनमें गुजरात, छत्तीसगढ़, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। हाल ही में फिल्म की टीम ने देश के गृह मंत्री से मुलाकात की थी। अभिनेता विक्रांत मैसी ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

यह भी पढ़े : Anushka Sharma Trolled : ‘जब से ये मिली है, भाई का…’, स्टेडियम में अनुष्का के आने पर फैंस ने जमकर किया ट्रोल

इतिहास का आईना कभी झूठ नहीं बोलता

विक्रांत मैसी ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ ली गई फोटो शेयर करते हुए लिखा, माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी, आपके सराहना के लिए धन्यवाद। द साबरमती रिपोर्ट’ में सच्चाई को सामने लाने के इस साहसिक कोशिश की सराहना करते हुए आपने जो मान्यता दी, वह हमें प्रेरित करती है। जैसा कि फिल्म दर्शाती है – ‘इतिहास का आईना कभी झूठ नहीं बोलता।’ हमारी टीम आगे भी अनकही कहानियों को उजागर करने की कोशिश जारी रखेगी।

Exit mobile version