Bollywood News: “देवदास” से लेकर “छावा” तक उपांसायों पर बनी इन फ़िल्मों ने बॉक्स ऑफ़िस पर की शानदार कमाई

विक्की कौशल की 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। यह पहली फिल्म नहीं है जो उपन्यास पर बनी और हिट रही। 'राज़ी', 'देवदास', 'थ्री इडियट्स', 'काय पो छे' और 'टू स्टेट्स' भी उपन्यासों पर बनीं और दर्शकों को खूब पसंद आईं।

Bollywood News: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और दूसरे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। यह फिल्म शिवाजी सावंत के मशहूर उपन्यास ‘छावा’ पर आधारित है, जो छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर लिखी गई थी। यह पहली बार नहीं है जब किसी उपन्यास पर बनी फिल्म ने बड़ी सफलता हासिल की है। इससे पहले भी कई ऐसी फिल्में आई हैं, जो उपन्यासों से प्रेरित थीं और दर्शकों ने उन्हें खूब सराहा था। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में।

‘राज़ी’, एक जासूस की कहानी

2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘राज़ी’ को मेघना गुलजार ने निर्देशित किया था। यह फिल्म हरिंदर सिक्का के 2008 में लिखे उपन्यास ‘कॉलिंग सहमत’ पर आधारित थी। फिल्म की कहानी एक भारतीय जासूस सहमत की है, जो अपने देश के लिए पाकिस्तान में रहकर खुफिया जानकारी इकट्ठा करती है। आलिया भट्ट की दमदार एक्टिंग और फिल्म की शानदार कहानी ने इसे दर्शकों और समीक्षकों से खूब वाहवाही दिलाई थी।

‘देवदास’,अधूरी मोहब्बत की दास्तान

शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के मशहूर उपन्यास ‘देवदास’ (1917) पर आधारित इसी नाम से 2002 में संजय लीला भंसाली ने फिल्म बनाई थी। यह एक अधूरी प्रेम कहानी थी, जिसमें एक प्रेमी शराब में डूबकर खुद को बर्बाद कर लेता है। इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित ने शानदार अभिनय किया था। फिल्म के भव्य सेट, उम्दा संगीत और दमदार डायलॉग्स ने इसे एक यादगार फिल्म बना दिया।

‘थ्री इडियट्स’,एजुकेशन सिस्टम पर करारा व्यंग्य

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित ‘थ्री इडियट्स’ (2009) चेतन भगत के उपन्यास ‘फाइव प्वाइंट समवन’ पर आधारित थी। फिल्म भारतीय शिक्षा प्रणाली और छात्रों पर पड़ने वाले दबाव को दिखाती है। आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी के अभिनय ने फिल्म को और खास बना दिया। फिल्म की कहानी, मजेदार डायलॉग्स और मजबूत संदेश ने इसे भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में शामिल कर दिया।

‘टू स्टेट्स’ ,दो संस्कृतियों का संगम

चेतन भगत के उपन्यास ‘टू स्टेट्स’ पर बनी यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थे। यह कहानी एक पंजाबी लड़के और तमिल लड़की की थी, जो शादी करना चाहते हैं लेकिन दोनों के परिवारों की सोच में बड़ा अंतर होता है। फिल्म ने रिश्तों की जटिलताओं को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

 

Exit mobile version