Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
छोटी सी उम्र में करोड़ो की मालकिन बन गई है ये चाइल्ड एक्ट्रेस

छोटी सी उम्र में करोड़ो की मालकिन बन गई है ये चाइल्ड एक्ट्रेस

नई दिल्ली: 18 अगस्त साल 2009 में ज़ी टीवी (Zee TV) पर शुरु हुए सीरियल झांसी की रानी (Jhansi Ki Rani) ने लोगों को खूब एंटरटेन किया था। इस सीरियल में बाजीराव की बेटी का किरदार निभाने वाली चाइल्ड एक्ट्रेस अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) का अभिनय लोगों को काफी पसंद आया था।

महज 5 साल की उम्र में अशनूर कौर ने मनोरंजन जगत में कदम रखा था। आज अपने अभिनय और काबिलियत के दम पर अशनूर कौर एक जाना माना नाम बन चुकी है।

Photo Credit @ ashnoorkaur Instagram

इस चाइल्ड एक्ट्रेस ने कई टीवी शोज में काम किया है। अपने अभिनय कौशल के चलते ही उन्हें 27 नवंबर साल 2018 को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर शुरु हुए सीरियल पटियाला बेब्स (Patiala Babes) में लीड रोल करने का मौका मिला था।

Photo Credit @ ashnoorkaur Instagram

अशनूर कौर अब 18 साल की हो गई हैं। उनका नाम अब टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में शुमार होने लगा है। एंटरटेनमेंट जगत में उन्हें काम करते हुए 13 साल हो गए हैं।

Photo Credit @ ashnoorkaur Instagram

झांसी की रानी सीरियल से अशनूर कौर ने मनोरंजन जगत में कदम रखा था। इसके बाद वह साथ निभाना साथिया (Saath Nibhaana Saathiya) ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा (Na Bole Tum Na Maine Kuch Kaha) ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) बड़े अच्छे लगते हैं (Bade Achhe Lagte Hain) देवों के देव महादेव (Devon Ke Dev Mahadev) महाभारत (Mahabharata) और पृथ्वी वल्लभ (Prithvi Vallabh) जैसे सीरियल्स में नज़र आईं।

इतना ही नहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) स्टारर फिल्म मनमर्जियां (Manmarziyaan) में भी अशनूर कौर अभिनय कर चुकी हैं। 18 साल की उम्र में अशनूर एक लग्जरी लाइफ जीती हैं। वे करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं।

उनकी खुद की कुल संपत्ति लगभग 7 करोड़ रुपये है। सीरियल के एक एपिसोड को करने के लिए अशनूर कौर 40 से 45 हजार रुपये चार्ज करती हैं।

Exit mobile version