Site icon News1India

Tiger-3 का ट्रेलर हुआ रिलीज Salman Khan जबरदस्त एक्शन करते आए नज़र

Salman Khan

Salman Khan

नई दिल्ली: कई सालों बाद सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) एक साथ पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं। दोनों स्टार  टाइगर 3 (Tiger-3) के साथ सिनेमाघरों में लौट रहे हैं। इससे पहले सलमान और कैटरीना एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है में नज़र आए थे।

दोनों के फैंस अब टाइगर 3 के जल्द से जल्द रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर आज यानी सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज कर दिया है। आपको बता दें, Tiger-3 साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। कैटरीना कैफ, सलमान खान और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) स्टारर टाइगर-3 एक एक्शन पैक्ड फिल्म है।

ट्रेलर को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म बहुत ही दमदार होने वाली है। बात अगर इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर करें तो शुरुआत में एक लेडी की आवाज सुनाई देती है। वो कहती है देश के अमन और देश के दुश्मनों के बीच कितना फासला है। सिर्फ एक आदमी का। इसके बाद बाइक पर सवार होते हुए टाइगर की एंट्री को दिखाया गया है। आगे और जानने के लिए आपको इसका ट्रेलर देखना होगा।

ये भी पढ़ें :- Avneet Kaur के ग्लैमरस फोटोशूट को देख, फैंस के छूटे पसीने

आपको बता दें, 12 नवंबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। टाइगर-3 को मनीष शर्मा (Maneesh Sharma) ने डायरेक्ट किया है। आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) ने यशराज फिल्म्स के तले इसे प्रोडयूस किया है। यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है। सलमान खान, कैटरीना कैफ के अलावा Tiger-3 में इमरान हाशमी भी नज़र आएंगे।

Exit mobile version