Site icon News1India

Baaghi 4: Tiger Shroff के फर्स्ट खूंखार लुक ने किया फैंस को दीवाना, रिलीज डेट का हुआ खुलासा

Baaghi 4

Baaghi 4 : बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ अपनी मच अवेटेड फिल्म बागी 4 को लेकर जल्द आ रहे है। इसको लेकर टाइगर श्रॉफ का फर्स्ट लुक सामने आ गया है, साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। इस बार टाइगर श्रॉफ का रॉनी वाला अंदाज पूरी तरह बदल गया है। वह बेहद खूंखार लुक में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में चारों तरफ खून, सिगरेट, एक हाथ में शराब की बोतल और दूसरे में धारदार हथियार के साथ उनका दमदार लुक दिखाया गया है। उनकी फिटनेस ने भी फैंस को काफी प्रभावित किया है। हालांकि, पहले पोस्टर ने फैंस को उत्साहित किया है, लेकिन कुछ लोग इस पर सवाल भी उठा रहे हैं।

कब रिलीज होगी ?

बागी 4  को हर्षा डायरेक्ट कर रहे हैं और साजिद नाडियाडवाला इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। पोस्टर के मुताबिक, फिल्म 5 सितंबर 2025 को रिलीज होगी। इसमें लिखा गया है कि इस बार टाइगर श्रॉफ का अंदाज पूरी तरह नया होगा। अब सवाल है कि क्या यह फिल्म उनके फ्लॉप फिल्मों के दौर को खत्म कर पाएगी।

2016 में रिलीज हुई ‘बागी’ सेमी-हिट रही थी, जबकि 2018 में आई इसके सीक्वल ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन ब्लॉकबस्टर नहीं बन सकी। 2022 में आई ‘बागी 3’ को भी मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। टाइगर श्रॉफ की ख्वाहिश है कि इस फ्रेंचाइजी की कोई फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो। ‘बागी 4’ के पोस्टर को देखकर लगता है कि इस बार कुछ बड़ा किया जा सकता है।

यह भी पढ़े : The Sabarmati Report : विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट की पीएम ने की तारीफ, कही ये बात…..  

पिछले कुछ साल टाइगर के लिए चुनौतीपूर्ण रहे हैं। 2022 से वह एक हिट फिल्म के लिए तरस रहे हैं, लेकिन बार-बार फ्लॉप का सामना करना पड़ा। हाल ही में आई ‘सिंघम अगेन’ में उनका फुल-फ्लेज्ड रोल नहीं था, लेकिन उनके परफॉर्मेंस को सराहा गया। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि ‘बागी 4’ टाइगर के लिए बड़ा बदलाव लेकर आएगी।

Exit mobile version