Site icon News1India

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जल्द होगी दयाबेन की वापसी: टप्पू ने किया कन्फर्म!

Dayaben

Dayaben return: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के करोड़ों दर्शक पिछले कई सालों से दयाबेन (Dayaben) के लोकप्रिय किरदार की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब दर्शकों का यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। हालिया एपिसोड में, टप्पू (Tappu) ने इस बात की पुष्टि करके फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है कि उनकी मां यानी दयाबेन जल्द ही गोकुलधाम सोसायटी में वापस आ रही हैं।

हालांकि, इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि यह किरदार अभिनेत्री दिशा वकानी (Disha Vakani) ही निभाएंगी, जो 2017 में मैटरनिटी लीव पर जाने के बाद शो में नहीं लौटी थीं। लेकिन, शो में दयाबेन की वापसी की खबर ने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। गोकुलधाम की रौनक और जेठालाल की खुशियां जल्द ही लौटने वाली हैं।

टप्पू ने किया कन्फर्मेशन

शो के लेटेस्ट एपिसोड में दयाबेन की वापसी को लेकर संकेत दिया गया है। कहानी के अनुसार, हाल ही में महिला मंडल के क्रिकेट खेलने के दौरान खिड़की का कांच टूटने पर भिड़े और अय्यर को गलतफहमी हो जाती है कि यह काम टप्पू सेना का है। इस हंगामे के शांत होने के बाद, टप्पू सेना गोकुलधाम प्रीमियर लीग (GPL) आयोजित करने का विचार करती है। इसी बातचीत के दौरान, टप्पू यह कहकर सबको चौंका देता है कि “मेरी मम्मी भी जल्द ही गोकुलधाम वापस आने वाली हैं।“

गोकुलधाम प्रीमियर लीग (GPL) से जुड़ी है वापसी

टप्पू की बात सुनकर सोनू तुरंत सवाल करती है, “क्या दया आंटी आ रही हैं?” इस पर टप्पू कहता है कि एक बार मम्मी आ जाएं, फिर जीपीएल का मजा दोगुना हो जाएगा। सोनू भी इस बात से सहमति जताती है और कहती है कि दया आंटी के बिना जीपीएल में कोई मजा नहीं है। इस तरह, टप्पू सेना और सोनू की बातचीत ने स्पष्ट कर दिया है कि शो में अब दयाबेन की एंट्री होने वाली है, और यह एंट्री गोकुलधाम प्रीमियर लीग (GPL) के आयोजन के साथ जोड़ी जा सकती है।

दिशा वकानी या कोई नई अभिनेत्री?

Dayaben का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दिशा वकानी 2017 में मैटरनिटी लीव पर गई थीं और उसके बाद शो में नहीं लौटीं। फैंस अभी भी उन्हें वापस देखने की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन शो के निर्माताओं ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि दयाबेन के रोल में दिशा वकानी ही वापस आएंगी या उनकी जगह कोई नई अभिनेत्री यह भूमिका निभाएंगी। बहरहाल, Dayaben के लौटने की खबर ने फैंस को उत्साहित कर दिया है और अब सभी को GPL के साथ-साथ गोकुलधाम की सबसे पसंदीदा सदस्य की वापसी का इंतजार है।

नन्ही सिपारा की पहली तस्वीर वायरल, अरबाज-शूरा ने लिखा—‘हमारी सबसे बड़ी खुशी’

Exit mobile version