Site icon News1India

Fukrey 3 में एंटरटेनमेंट से भरा ट्रिपल डोज देखने को मिलेगा

fukrey3 photo

Mumbai: फुकरे 3, 28 सितंबर को रिलीज हो गई है फुकरे फिल्म के पहले पार्ट की बात करे तो 2013 में आई थी. इस फिल्म में दिल्ली के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की कहानी बताई गई थी. जिसमें बच्चें अपने आने वाले लाईफ को लेकर बहुत कंफ्यूज़ थे. वहीं 2017 में फुकरे की दूसरी पार्ट आई और अब इसमें बच्चे स्कूल से कॉलेज में आ गए. लेकिन इनके मसले अब तक वहीं के वहीं हैं. ये बड़े जरूर हो गए है लेकिन इनकी बुद्धि बड़ी नहीं हुई. इस बार फुकरे फिल्म पार्ट 3 की कहानी में भोली पंजाबन इलेक्शन में खड़ी होने जा रही है और भोली पंजाबन को जीतने से रोकने के लिए हनी, लाली और गुरू जी मिलकर चूचे को मैदान में उतारते हैं।

फुकरे 3 में चूचा और पंडित जी बने फिल्म की जान

फुकरे 3 में रिचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह, पंकज त्रिपाठी और वरूण इन पांचों कलाकारों के नाम पर खुद ही चेहरे पर एक अलग सी मुस्कान आ जाती है. फुकरे फिल्म और इसके किरदार दर्शकों में पहले से ही लोकप्रिय हैं. और इस बार एक नई कहानी और नए ट्विस्ट के साथ ये सभी किरदार फुकरे पार्ट 3 फिल्म नजर आ रहे हैं. अब आपको यह सब जानने के लिए हंसी मज़ाक से भरी यह फिल्म थियेटर में जाकर देखनी पड़ेगी.

 

यह भी पढ़े:- मेरठ में धर्म परिवर्तन का बड़ा खेल, 400 हिंदुओं को ईसाई बनाने की चली चाल

फिल्म को देखने क्यों जाएं थियेटर?

इस बात की तो गारंटी है कि इस फिल्म को देखने के बाद आपका सारा तनाव और थकान दूर करके आपको हंसी के डोज से भर देगी. फुकरे 3 में डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा में एंटरटेनमेंट का सॉलिड तड़का लगाने में कामयाब हुए हैं. इसमें बेहतर निर्देशन के साथ आपको बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा. लेकिन इस फ़िल्म में और भी बहुत कुछ है इसीलिए ज़रूर देखें फिल्म आपको काफी पसंद आएगी.

Exit mobile version