News1India

Sheezan Khan को शो का पार्ट बनाने पर भड़की Tunisha Sharma की मां कलर्स टीवी को भेजा लीगल नोटिस

नई दिल्ली: टीवी के पॉपुलर शो अली बाबा दास्तान-ए काबुल में मैन लीड निभाने वाली एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) के सुसाइड ने सभी को चौंका दिया था। सुसाइड जैसे कदम को उठाने की वजह शीजान खान (Sheezan Khan) को माना जा रहा था। हाल ही में इस केस में शीजान खान को जमानत पर रिहा किया गया था।

शीजान खान से जुड़ी अब नई अपडेट में ये बातें सामने आ रही हैं कि जल्द ही कलर्स टीवी पर एक शो में हिस्सा लेते हुए वे दिखाई देने वाले हैं। शीजान खान को लेकर आ रही ख़बरों में ये कहा जा रहा है कि वे मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में एक कंटेस्टेंट के तौर पर नज़र आने वाले हैं।

जैसा कि आप सब जानते हैं। इस स्टंट बेस्ड शो को देश से बाहर साउथ अफ्रीका में ज्यादातर शूट किया जाता है। शो का हिस्सा बनने के लिए शीजान खान ने देश से बाहर जाने की परमिशन कोर्ट से मांगी थी। उनकी दायर की गई याचिका को कोर्ट ने मंजूरी देते हुए उन्हें बाहर जाने की परमिशन दे दी है।

अदालत के इस फैसले से तुनिषा शर्मा की मां वनिता शर्मा खुश नहीं है। इस फैसले को लेकर उन्होंने कहा है कि वह उसका विरोध करेंगी। इतना ही नहीं उन्होंने शीजान खान को नया शो देने के लिए चैनल के खिलाफ मामला भी दायर किया है। तुनिषा के अंकल पवन शर्मा ने एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए कहा, हां यह सच है। हमने चैनल को एक नोटिस भेजा है। जिस पर IPC की धारा 306 के तहत गंभीर अपराध का आरोप लगाया गया है उसे शो देकर चैनल क्या साबित करना चाहता है।

शीजान को शो देने पर वनिता शर्मा का गुस्सा भी साफ जाहिर होता दिखाई दिया है। एक वेब साइट से बात करने के दौरान उन्होंने कहा है, अब कोई भी अपराध करने के बाद आप सेलिब्रिटी बन जाते हो और आपके लिए रियलिटी शो का विंडो सीधे खुल जाता है। हम इन रियलिटी शो को दूसरों के साथ देखते हैं। हमारे बच्चे या फिर जिन्हें एक्टर बनना है वो तो ये महसूस करेंगे कि अपराध करना इन रियलिटी शो में आने का आसान तरीका है।

आगे उन्होंने कहा, लोग टीवी पर ऐसे एक्टर को देख कर अपना आइडल बना लेते हैं और ये बिल्कुल गलत है। आपको बता दें 24 दिसंबर साल 2022 को तुनिषा शर्मा ने दास्तान-ए काबुल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अपने को स्टार शीजान खान के मेकअप रूम में जाकर तुनिषा ने मौत को क्यों गले लगा लिया। तुनिषा शर्मा की मौत अपने पीछे कई रहस्य और सवाल छोड़ गई है। तुनिषा को चाहने वाला उनका हर एक फैन इस बात को जानना चाहता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो तुनिषा ने सुसाइड को ही लास्ट ऑप्शन माना।

 

Exit mobile version