Site icon News1India

Udit Narayan: उदित नारायण ने पहली पत्नी को दिया था धोखा, फिर भी साथ रहती हैं दोनों पत्नियां

बॉलीवुड में अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरने वाले गायक उदित नारायण का आज जन्मदिन हैं। उदित नारायण जी ने हिंदी के अलावा भोजपुरी, तमिल, बंगाली, मलयालम, कन्नड़ जैसी भाषा में भी गाने गाए हैं। उदित नारायण 4 बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुके है.उदित नारायण का जन्म 1 दिसंबर 1955 को बिहार के सुपौल में हुआ था। शायद ही कोई जनता होगा कि उदित नारायण ने दो शादियां की हैं, ये बात उन्होंने काफी समय तक छुपाकर भी रखी थी।

एक महिला से शादी की थी

सूत्रों की मानें तो उदित नारायण ने साल 1984 में बिहार में रंजना नाम की एक महिला से शादी की थी। लेकिन उस टाइम वो बॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम नहीं थे और अपना करियर बनाने के लिए वो अपनी पत्नी को छोड़कर मुंबई आ गए थे। फिर उसके बाद मुंबई में उनकी मुलाकात दीपा गहतराज से हुई और दोनों में प्यार हो गया। और दोनों 1985 शादी के बंधन में बंध गए और दोनों का आज एक बेटा भी है जिसका नाम है आदित्य नारायण है, जो कि प्लेबैक सिंगर हैं।

पहली पत्नी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

आगे का किस्सा और भी रंगीन है जब पहली पत्नी को उदित नारायण की दूसरी शादी के बारे में पता चला तो उन्होंने दावा किया कि उदित उनके पति हैं। लेकिन उदित हमेशा इस बात को नकारते रहे। इसके बाद पहली पत्नी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और तस्वीरें-डॉक्यूमेंट्स दिखाए, जब जाकर उदित ने शादी की बात मानी। और कोर्ट ने आदेश दिया कि उन्हें अपनी दोनों पत्नियों के साथ रहना होगा।

Exit mobile version