Monday, February 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

UP Weather update: शीतलहर का प्रकोप बढ़ा,गिरता तापमान बढ़ा रहा ठिठुरन जानिए आज कैसी रहेगी मौसम की चाल

उत्तर प्रदेश में ठंड तेजी से बढ़ रही है। सुबह-शाम तापमान में गिरावट, कई जिलों में कोहरा और शीतलहर जैसे हालात बन रहे हैं। नोएडा-गाजियाबाद में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
November 15, 2025
in मनोरंजन
up weather
497
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Weather update:उत्तर प्रदेश में सर्दी ने अपने रंग जमाने शुरू कर दिए हैं। नवंबर के मध्य में ही प्रदेश में ठंड की तीव्रता लगातार बढ़ती जा रही है। सुबह और शाम के समय तापमान तेजी से नीचे जा रहा है, वहीं रातें इतनी ठंडी हो चुकी हैं कि लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में हर चौराहे और घरों के बाहर अलाव जलते आसानी से देखे जा सकते हैं। लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे हैं।
हालांकि दिन के समय धूप खिली रहने से कुछ राहत जरूर मिल रही है। कुछ दिन पहले तक जो धूप तेज और चुभने वाली लगती थी, अब वही धूप लोगों को राहत दे रही है और सर्दी से बचने में मददगार साबित हो रही है।

यूपी में मौसम का हाल

प्रदेश में कड़ाके की सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। पहाड़ों से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं की रफ्तार बढ़ने लगी है, जिसके कारण तापमान में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी के साथ ही कोहरे की चादर भी कई जिलों में फैलने लगी है। पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी इलाकों तक हल्का से मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिल रहा है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जाएगा, जिससे कोहरा और घना हो सकता है। इसका सीधा असर दृश्यता पर पड़ेगा और सुबह के समय यातायात प्रभावित हो सकता है। अभी के लिए प्रदेश का मौसम शुष्क और आसमान पूरी तरह साफ बना हुआ है।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh weather update

UP weather update:यूपी में मौसम लेगा करवट, लखनऊ सहित कई जिलों में हल्की बारिश के आसार, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

February 16, 2026
Uttar Pradesh Weather Update

Weather update : यूपी में बदल रहा है मौसम का मिजाज, सुबह शाम कोहरा, दोपहर में धूप से राहत

January 15, 2026

नोएडा-गाजियाबाद में प्रदूषण बढ़ा

ठंड बढ़ने का असर वायु गुणवत्ता पर भी देखने को मिल रहा है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।
सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार दर्ज किया गया है, जो गंभीर श्रेणी में आता है। वहीं गाजियाबाद का एक्यूआई भी 350 से 450 के बीच बना हुआ है, जो बेहद खराब से गंभीर श्रेणी को दर्शाता है। तापमान गिरने और हवा की रफ्तार धीमी होने की वजह से प्रदूषक कण नीचे ही जमा हो रहे हैं।

आगामी दिनों में मौसम का अंदाजा

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक अगले पांच दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। 15 नवंबर से 20 नवंबर के बीच बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
हालांकि, तापमान लगातार गिरने से रात के समय शीतलहर जैसे हालात बनते जा रहे हैं। अगर यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में कई जिलों में शीतलहर की आधिकारिक घोषणा हो सकती है और ठंड का असर और अधिक बढ़ेगा।

Tags: up weatherWinter Update
Share199Tweet124Share50
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Uttar Pradesh weather update

UP weather update:यूपी में मौसम लेगा करवट, लखनऊ सहित कई जिलों में हल्की बारिश के आसार, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

by SYED BUSHRA
February 16, 2026

UP weather update:उत्तर प्रदेश में 16 फरवरी तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है। अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहेगा...

Uttar Pradesh Weather Update

Weather update : यूपी में बदल रहा है मौसम का मिजाज, सुबह शाम कोहरा, दोपहर में धूप से राहत

by SYED BUSHRA
January 15, 2026

Weather update :उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम दो अलग-अलग रंगों में नजर आ रहा है। सुबह और शाम के...

UP Top News Winter School Holiday

Top News of U P: प्रदेश में मौसम, शिक्षा, राजनीति और अपराध से जुड़ी अहम खबरों पर एक नजर

by SYED BUSHRA
December 29, 2025

Top News of Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच स्कूलों की छुट्टी, मुख्यमंत्री...

UP Weather Cold and Dense Fog Alert

UP Weather Today: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी ,एक हफ्ते तक राहत के आसार नहीं

by SYED BUSHRA
December 25, 2025

UP Weather: उत्तर प्रदेश में इन दिनों ठंड और कोहरे ने लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ा दी हैं। रात और...

Uttar Pradesh weather fog alert update

Weather Update: ठंड ने UP में बढ़ाई सिहरन,इटावा सबसे ठंडा, कई जिलों में तापमान गिरा और घने कोहरे की चेतावनी

by SYED BUSHRA
December 12, 2025

Uttar Pradesh Weather Update:मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ अब मध्य ट्रोपोस्फीयर के पश्चिमी क्षेत्रों में एक ट्रफ के रूप...

Next Post
Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 : मालती चाहर की सेक्सुअलिटी पर कुनिका का विवादित बयान, सोशल मीडिया ट्रोल्स ने लगाई क्लास

High Tech Pass Port

पासपोर्ट में बड़ा बदलाव! हाई-टेक पासपोर्ट आने के बाद पुराने पासपोर्ट का क्या होगा ? 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist