News1India

Urvashi-Rishabh: उर्वशी की माँ ने दिया नेटिजन्स को मुंहतोड़ जवाब, ट्रोल हुई थीं ऋषभ पंत के लिए दुआ करने पर

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का नाम अक्सर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत के साथ जुड़ता रहता है। और ब्यूटी उर्वशी रौतेला और क्रिकेटर ऋषभ पंत का लव-हेट रिलेशनशिप अक्सर सुर्खियों में छाया रहता है. सोशल मीडिया पर घूमते-फिरते इस एक्ट्रेस के बारे में पढ़ने को मिल जाता ही है. इन दोनों को नेटिजन्स किसी न किसी वजह से टारगेट करते रहते हैं। लेकिन जब से ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ है, तब से उर्वशी अपनी हर पोस्ट की वजह से लोगों के निशाने पर आ रही हैं। हद तो तब पार हो गई, जब सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिनेत्री की मां मीरा रौतेला को भी जमकर ट्रोल किया।

उर्वशी की मां भी चुपचाप सुनने वालों में से नहीं हैं

दरअसल, पिछले दिनों उर्वशी की मां मीरा ने ऋषभ पंत की सलामती की दुआ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था, जिस पर लोगो ने उन्हें ट्रोल किया था। लेकिन उर्वशी की मां भी चुपचाप सुनने वालों में से नहीं हैं। मीरा रौतेला ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके नेटिजन्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

उर्वशी की मां ने ठीक होने की दुआ की थी

बीते दिनों में ऋषभ पंत के एक्सीडेंट ने उनके फैंस को गहरा झटका दिया था। लेकिन अब क्रिकेटर की हालत स्थिर है और उनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। सभी लोग तरह-तरह से उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। वही उर्वशी की मां ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनके ठीक होने की दुआ की थी, लेकिन यूजर्स ने ऐसा करने पर उर्वशी की माँ की क्लास लगा दी थी।

सभी ट्रोल्स को जवाब दे डाला

उर्वशी रौतेला की मां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वो बड़ी सी राजा-महाराजाओं जैसी कुर्सी पर बैठी दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए वो लिखती हैं, ‘अगर स्वयं का मूल्य पता चल जाए तो दूसरों द्वारा की गई निंदा हमें छू भी नहीं सकती।’ इसका मतलब साफ है कि मीरा रौतेला ने बिना किसी का नाम लिए सभी ट्रोल्स को जवाब दे डाला है। यूजर्स मीरा रौतेला की इस पोस्ट पर भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Exit mobile version