Site icon News1India

Uttar Kumar Bail : दो बार रिपोर्ट लगाने के बाद पीड़िता ने मैडिकल करवाने से किया इनकार, 10 दिन जेल में रहकर बाहर आए उत्तर कुमार

Uttar Kumar Bail

Uttar Kumar Bail : यूपी और हरियाणा की देहाती फिल्मों के सुपरस्टार और ‘धाकड़ छोरा’ के नाम से पहचान बनाने वाले अभिनेता उत्तर कुमार के खिलाफ दर्ज हुए रेप केस में अब एक बड़ा मोड़ आ गया है। इस मामले में जहां एक ओर पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाए थे, वहीं अब उसी ने मेडिकल जांच करवाने से इनकार कर दिया है।

पुलिस पहले ही इस केस को झूठा मानते हुए दो बार क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर चुकी है। पीड़िता का आरोप था कि उत्तर कुमार ने उसे फिल्म में काम दिलाने और शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया।

कैसे हुई गिरफ्तारी ?

हालांकि पुलिस की जांच में पहले ही यह मामला संदेहास्पद पाया गया था, और दो बार क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की जा चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद उत्तर कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मगर केस ने उस वक्त पूरी तरह से पलटी मारी, जब पीड़िता ने मेडिकल परीक्षण कराने से इनकार कर दिया। यह तर्क बचाव पक्ष ने भी गाजियाबाद की विशेष एससी/एसटी कोर्ट में प्रस्तुत किया, जिसे अदालत ने गंभीरता से लेते हुए उत्तर कुमार को जमानत प्रदान कर दी। यह अभिनेता के लिए एक बड़ी राहत मानी जा रही है।

कोर्ट ने दी जमानत

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जमानत देना उपयुक्त है। कोर्ट ने आदेश दिया कि उत्तर कुमार को ₹2 लाख के व्यक्तिगत मुचलके पर रिहा किया जाए, साथ ही दो ज़मानतदारों से भी ₹2 लाख की जमानत राशि ली जाएगी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह इस समय केस के गुण-दोष पर टिप्पणी नहीं कर रही, लेकिन मौजूदा तथ्यों को देखते हुए अभिनेता को जमानत देना न्यायोचित है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव, अब से राजधानी…

बचाव पक्ष की क्या है दलीलें ?

उत्तर कुमार के वकील ने अदालत में दलील दी कि अभिनेता की उम्र 55 वर्ष है, वह विवाहित हैं और दो बच्चों के पिता हैं। उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और उन्होंने पूरी जांच में सहयोग किया। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़िता बालिग है, और लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है। उसे यह जानकारी पहले से थी कि उत्तर कुमार पहले से शादीशुदा हैं। इसके अलावा, एफआईआर दर्ज करने में करीब दो साल की देरी हुई, जिसका कोई ठोस कारण नहीं बताया गया।

Exit mobile version