Site icon News1India

Allu Arjun Arrest: अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर वरुण धवन का बड़ा बयान, कहा- एक इंसान को दोष देना गलत

Allu Arjun Arrest

Allu Arjun Arrest: अल्लू अर्जुन की गिरफ़्तारी से पूरे बॉलीवुड समेत साउथ सिनेमा में भी खलबली मच गई है। अल्लू अर्जुन के फैंस उनकी गिरफ़्तारी को लेकर बवाल मचा रहे है, इसी बीच ऐक्टर वरुण धवन का बयान भी सामने आया है उन्होंने अल्लू अर्जुन को सपोर्ट करते हुआ कहा कि इसमे किसी एक इंसान को कोई दोष नहीं दे सकते।

अल्लू अर्जुन को मिल वरुण धवन का समर्थन

वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बेबी जॉन के प्रमोशन में लगे हुए हैं। हाल ही में एक प्रमोशन इवेंट के दौरान उन्होंने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी है। वरुण ने कहा, सुरक्षा या किसी घटना की जिम्मेदारी केवल एक्टर पर नहीं डाली जा सकती।

हमारे आसपास कई लोग होते हैं। जो हादसा हुआ वह बहुत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उस परिवार के साथ हैं, लेकिन इसके लिए किसी एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है।

क्या है मामला?

4 दिसंबर को हैदराबाद में ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 35 साल की एक महिला की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को (Allu Arjun Arrest) अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया।

5 दिसंबर को रिलीज हुई पुष्पा 2

अल्लू अर्जुन साउथ के सुपरस्टार हैं, जो अपनी हालिया फिल्म ‘पुष्पा 2’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है।

यह भी पढ़े : Mardaani 3: फिर लौट रही हैं रानी मुखर्जी, मर्दानी 3 को लेकर किया बड़ा खुलासा, जाने कब होगी रिलीज  

Exit mobile version