Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
नहीं रहे दिग्गज अभिनेता Sunil Shende

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता Sunil Shende

नई दिल्ली: अभिनय जगत से एक दुख भरी ख़बर सामने आई है। मराठी और हिंदी फिल्मों में काम करने वाले जाने-माने अभिनेता सुनील शेंडे (Sunil Shende) ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा बोल दिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार (Sunil Shende) ने मुंबई में विले पार्ले पूर्व स्थित अपने घर पर रात एक बजे के करीब अंतिम सांस ली।

इस बात की जानकारी, धारावाहिक शांति में सुनील शेंडे के बेटे का किरदार निभाने वाले एक्टर राजेश तैलंग (Rajesh Tailang) ने दी है। निधन के बारे में उन्होंने लिखा,“एक महान कलाकार और बेहतरीन इंसान, श्री सुनील शेंडे नहीं रहे। मेरी किस्मत अच्छी है कि शांति धारावाहिक में उनके साथ काम कर सका। मैंने उनके बेटे का रोल निभाया था। बाबूजी, सादर श्रद्धांजलि।”

निधन की ख़बर आने के बाद मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। आपको बता दें, सुनील शेंडे ने बॉलीवुड में गांधी, वास्तव और सरफरोश जैसी कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने मराठी की जस बाप ताशे पोरम, ईश्वर, नरसिम्हा, काथुंग और मधुचंद्राची रात जैसी फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं सुनील शेंडे ने हिंदी टीवी शो सर्कस (Circus) में सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के पिता का किरदार निभाया था।

Exit mobile version