Site icon News1India

Bollywood News: विक्की कौशल ने बढ़ाया कबीर ख़ान की तरफ़ दोस्ती का हाथ, देखें किस बड़ी मूवी में मिलेगी एंट्री

Bollywood News: बेहतरीन पर्सनालिटी और दमदार एक्टिंग करने वाले विकी कौशल इस वक्त इंडस्ट्री के बिजी एक्टर्स में से एक हैं. उनके पास इन दिनों कई एक्साइटिंग फिल्में जैसे ‘छावा’, ‘लव एंड वॉर’ और ‘महावतार’ पाइपलाइन में हैं. इसी बीच पता चला है कि विकी कौशल ने अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के दोस्त और डायरेक्टर कबीर खान के साथ अगली फिल्म के लिए हाथ मिलाया है.

विक्की कौशल के हिस्से में आएगी बड़ी फ़िल्म

अगर रिपोर्ट्स की माने तो कबीर खान ने हाल ही में दो प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट की है. माना जा रहा है कि अपने बड़े प्रोजेक्ट के लिए इस बार कबीर ने विकी कौशल को चुना है. खबरों की माने तो कबीर खान बड़े बजट की फिल्म बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं.प्रोजेक्ट की फाइनल स्टेज पर अभी काम किया जा रहा है, लेकिन दोनों के कोलेबोरेशन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों की माने तो कबीर खान और कटरीना कैफ पिछले काफी वक्त से दोस्त हैं. जब से कैटरीना और विकी कौशल की शादी हुई है, तब से कबीर, विकी के भी अच्छे दोस्त और मेंटर बन गए हैं. हालांकि इन सबके बीच अब विकी कौशल और कबीर खान को एक साथ काम करते देखना फैन्स के लिए भी दिलचस्प होने वाला है.

कबीर ख़ान के निर्देशन से काफ़ी प्रभावित

अगर बात करें विकी और कबीर की तो जब पिछले साल फिल्ममेकर की ‘चंदू चैंपियन’ रिलीज हुई थी तो विकी कौशल ने इसकी खूब तारीफ की थी. विकी ने फिल्म में कार्तिक आर्यन की एक्टिंग की भी तारीफ की थी. वहीं कबीर खान का ये प्रोजेक्ट काफी बड़ा होने वाला है.

ये भी पढ़ें:- TV serial update: क्या रेखा की शानदार एंट्री देगी “गुम है किसी के प्यार में ” को एक अलग ट्विस्ट

छावा’ में संभाजी महाराज के रोल में दिखेंगे विकी

विकी कौशल की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वो ‘छावा’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में एक्टर के साथ रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना लीड रोल्स में हैं. ये पीरियड ड्रामा फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज की लाइफ पर बेस्ड है, जिसका ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया था. छावा 14 फरवरी 2025 को थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है.

Exit mobile version