Site icon News1India

Vijay-Rashmika : सोशल मीडिया पर विजय-रश्मिका की तस्वीरों ने मचाया तहलका,फैंस के रिएक्शन आए सामने

Vijay-Rashmika

Vijay-Rashmika : साउथ के मशहूर एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के बारे में लंबे समय से यह खबर है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में विजय ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि वह सिंगल नहीं हैं। अब, विजय और रश्मिका की कुछ फोटोस वायरल होने के बाद फैंस यह दावा कर रहे हैं कि दोनों का रिश्ता पक्का है।

रेडिट पर वायरल हुईं तस्वीरें

रेडिट पर विजय और रश्मिका की दो फोटोस सामने आई हैं। पहली फोटो में दोनों किसी रेस्टोरेंट में साथ खाना खाते नजर आ रहे हैं। विजय ने व्हाइट और ब्लू जैकेट के साथ कैप पहनी हुई है, जबकि रश्मिका ब्लू क्रॉप टॉप और जीन्स में नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में रश्मिका फूड एंजॉय करती दिख रही हैं।

फैंस के रिएक्शन आए सामने

इन फोटोज के बाद फैंस ने कई मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, वहीं, वे अपने रिश्ते पर बात नहीं करना चाहते ताकि चीजें खराब न हों। उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि हम जानते हैं, लेकिन वे इसे पब्लिकली कबूल भी नहीं करेंगे।

दूसरे ने कहा, यह अब सबसे खुला हुआ सीक्रेट रिलेशनशिप है। वे जानते हैं कि हम जानते हैं, और हम जानते हैं कि वे जानते हैं, फिर भी वे इसे छुपाना चाहते हैं। एक और यूजर ने लिखा, विजय और रश्मिका को साथ देखा गया है।

विजय ने कबूली अफेयर की बात

कुछ समय पहले विजय ने कर्ली टेल्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, मुझे प्यार करने और प्यार पाने का एहसास है। हालांकि, मुझे नहीं पता कि यह बिना शर्त है या नहीं, क्योंकि मेरा प्यार उम्मीदों के साथ आता है। शायद ऐसा प्यार हो, जिसके बारे में मुझे जानकारी न हो। इस दौरान उन्होंने यह भी स्वीकार किया था कि वह सिंगल नहीं हैं।

यह भी पढ़े : Bigg Boss 18: वीकेंड का वार में रजत दलाल पर भड़के सलमान, लगाई जबरदस्त क्लास

Exit mobile version