Met Gala 2026: फैशन की दुनिया के सबसे बड़े और चर्चित इवेंट Met Gala का जलवा इस साल भी दुनियाभर में देखने को मिला। ग्लोबल सितारों से लेकर भारतीय सेलेब्स तक, हर किसी ने अपने स्टाइल और ग्लैमरस लुक से सुर्खियां बटोरीं। इस बार Karan Johar का डेब्यू लुक भी खूब चर्चा में रहा। लेकिन इसी बीच Vijay Varma ने बिना इवेंट में शामिल हुए ही सोशल मीडिया पर ऐसा ट्विस्ट दिया कि लोग देखते रह गए।
धोती पहनकर ‘मेट गाला’ पहुंचे विजय वर्मा?
विजय वर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देखकर पहली नजर में ऐसा लगा कि वह भी मेट गाला के रेड कार्पेट का हिस्सा बने हैं। इन तस्वीरों में वह सफेद शर्ट और सफेद धोती पहने नजर आए। साथ ही काले चश्मे और देसी स्टाइल में उनका अंदाज काफी अलग दिखा।
हालांकि, बाद में पता चला कि ये तस्वीरें असली नहीं बल्कि AI की मदद से एडिट की गई थीं। विजय ने अपने इस अनोखे कॉन्सेप्ट को ‘METka King’ नाम दिया, जो उनके आने वाले प्रोजेक्ट Matka King से प्रेरित है।
‘मटका किंग’ के किरदार में दिखे विजय
इन तस्वीरों में विजय अपने वेब सीरीज ‘मटका किंग’ के किरदार बृज भट्टी के लुक में दिखाई दिए। देसी अंदाज और मेट गाला जैसे ग्लोबल फैशन इवेंट का यह फ्यूजन फैंस को खूब पसंद आया।
पोस्ट के साथ विजय ने मजेदार कैप्शन लिखा, “कॉटन मार्केट से मेट गाला तक… बृज भट्टी का स्टाइल चलता है।”
फैंस और सेलेब्स के मजेदार रिएक्शन
विजय वर्मा की इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने उनके इस देसी और मजाकिया अंदाज की तारीफ की। वहीं कॉमेडियन Vir Das ने भी मेट गाला को लेकर मजेदार पोस्ट शेयर किया, जिसे लोग शुरुआत में सच मान बैठे। बाद में पता चला कि उनकी तस्वीर भी AI से तैयार की गई थी।
