Site icon News1India

Big Boss18: बिग बॉस में अपनी दमदार आवाज़ देने वाले विजय विक्रम की बढ़ी मुश्किलें, जानिए क्यों हो रहे वो जनता के गुस्से का शिकार

Bigg Boss 18 : बिग बॉस में अपनी आवाज देने वाले विजय विक्रम सिंह सालों से इस शो का हिस्सा है. बिग बॉस सीजन 18 को अपना विनर मिल चुका है, लेकिन जनता इस नतीजे खुश नहीं नज़र आ रही है ऐसे में विजय को बिग बॉस समझते हुए यूजर्स उन्हें जमकर हेट दे रहे हैं. लोग उनपर पक्षपात का इल्जाम लगा रहे हैं. विजय ने इसी को लेकर एक रिक्वेस्ट की है और अपनी बात रखते हुए कहा कंटेस्टेंट्स के फैंस उन्हें गालियां न दें, वो कोई फैसला नहीं लेते हैं, वो सिर्फ और सिर्फ वॉइस ओवर आर्टिस्ट हैं. उनका काम महज नैरेट करना है.

जनता से की गुज़ारिश

जनता से अपील करते हुए विजय ने अपनी रीजनल भाषा में कहा- भैया, बताएं दे रहे हैं, हम नहीं हैं. हम बिग बॉस की आवाज नहीं हैं. हम शो में सूत्रधार हैं. टाइम बताते हैं, आगे देखिए, कल देखिए, टास्क-वास्क कभी कभी. इतना ही काम है हमारा. कंटेस्टेंट से बातचीत वाला काम हमारा है नहीं. जो काम हमारा है नहीं, उसका न तो हमें ईनाम चाहिए और न ही उसकी गालियां भी चाहिए.
कृप्या अपनी गालियां अपने पास रखिए. और अगर आपको लग रहा है कि किसी के साथ पक्षपात हो रहा है, बुरा हो रहा है तो कृप्या कलर्स और एंडेमॉल को लिखिए. मुझे मैसेज कर के कोई फायद नहीं होने वाला है. मैं बिग बॉस नहीं हूं. बिग बॉस आदमी हैं, मशीन हैं, मुझे नहीं पता. पता होता तो मैं लिख देता डायरी-वायरी. कृप्या करके अपना समय मुझे गाली देने में बर्बाद न करें. अगर खाली हैं तो प्रोडक्टिव कामों में लगाइये, मुझे बख्श दीजिए. बहुत बहुत धन्यवाद और आगे देखिए…

 विजय को सुननी पड़ती है खरी-खोटी

विजय ने वीडियो शेयर कर लिखा- प्लीज मुझे नफरत भरे मैसेजेस भेजना बंद करें. मैं बिग बॉस की दूसरी आवाज हूं. मैं बिग बॉस नहीं हूं. इसके आगे वीडियो में उन्होंने कई सारी बातें कीं. विजय ने हंसते-मुस्कुराते अपना दर्द बयां किया कि उन्हें शो के लिए कितने गंदे मैसेजेस आते हैं. जहां सब उनपर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए उन्हें गालियां देते हैं.

Exit mobile version