Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
77 साल की उम्र में Vikram Gokhale ने दुनिया को कहा अलविदा

77 साल की उम्र में Vikram Gokhale ने दुनिया को कहा अलविदा

नई दिल्ली: फिल्म जगत से जुड़ी एक बुरी ख़बर सामने आई है। हिंदी एवं मराठी फिल्मों के मशहूर अभनेता विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) का शनिवार को का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है।

अभिनेता ने पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। बता दें कि उनकी हालत बुधवार से ही नाजुक बनी हुई थी जिसके चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। शुक्रवार को उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ था, लेकिन मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से शनिवार दोपहर को उनका निधन हो गया। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।

विक्रम गोखले के बारे में कुछ खास

14 नवंबर साल 1945 को जन्मे विक्रम गोखले एक (Vikram Gokhale) फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता चंद्रकांत गोखले (Chandrakant Gokhale) भी मराठी थिएटर और फिल्मों के अभिनेता थे।

इतना ही नहीं उनकी परदादी दुर्गाबाई कामत (Durgabai Kamat) को भारतीय फिल्मों की पहली अभिनेत्री भी बताया जाता है। इसके अलावा उनकी दादी कमलाबाई गोखले (Kamlabai Gokhale) इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल चाइल्ट आर्टिस्ट थीं।

विक्रम गोखले ने साल 1971 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म परवाना से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह हिंदी और मराठी भाषा की कई फिल्मों में अभिनय करते नज़र आये। विक्रम गोखले की कुछ प्रमुख फिल्मों में हम दिल दे चुके सनम (Hum Dil De Chuke Sanam) मिशन मंगल (Mission Mangal) हिचकी (Hichki) अय्यारी (Aiyaary) बैंग बैंग (Bang Bang) दे दना दन (De Dana Dan) और भूल भुलैया (Bhool Bhulaiyaa) जैसी फिल्में शामिल है।

विक्रम गोखले बड़े पर्दे के अलावा छोटे पर्दे पर भी काफी नाम कमाया है।

Exit mobile version