Site icon News1India

Virat-Anushka: मुंबई में स्पॉट हुए Virushka, साउथ इंडियन फूड का उठाया लुत्फ, क्लिक करवाई फोटो, Viral Photo

Virat-Anushka

Virat-Anushka : बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली सबसे पसंदीदा सेलेब्रिटी कपल्स में से एक हैं। कपल के दो बच्चे हैं, बेटी वामिका और बेटा अकाय, अक्सर अनुष्का और विराट एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताते नजर आते हैं। हाल ही में यह कपल मुंबई के एक फेमस रेस्टोरेंट में डोसा खाने पहुंचे थे। वहां उन्होंने रेस्टोरेंट स्टाफ के साथ फोटो भी खिंचवाईं, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

विराट और अनुष्का ने की डोसा डेट एंजॉय

इस बार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का वीकेंड खास रहा। उन्होंने मुंबई के एक फेमस डोसा रेस्टोरेंट में दक्षिण साउथ इंडियन खाने लुत्फ उठाया। खास तौर पर उन्होंने वायरल बेन्ने डोसा का स्वाद चखा। सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटो में कपल के चेहरे की खुशी साफ नजर आ रही थी।

उन्होंने रेस्टोरेंट स्टाफ के साथ हंसते हुए फोटो खिंचवाई और अपने फैंस को एक कैप पर ऑटोग्राफ भी दिया। इस दौरान अनुष्का और विराट कैजुअल कपड़ों में स्पॉट किए गए, वह सिर पर कैप पहने नजर आए। फोटो खिंचवाते वक्त विराट ने अनुष्का को कंधे से थाम रखा था।

फैंस ने ‘विरुष्का’ पर लुटाया प्यार

जैसे ही ‘विरुष्का’ की ये फोटो वायरल हुईं, फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक फैन ने लिखा” विराट और अनुष्का अपने फैंस को हमेशा गर्मजोशी का एहसास कराते हैं।  एक फैन ने कहा, “विरुष्का वाकई एक शानदार जोड़ी है। बहुत प्यारी जोड़ी। विराट और अनुष्का हमेशा पॉजिटिविटी फैलाते हैं, और फैंस के साथ उनका जुड़ाव दिल छू लेने वाला है।

यह भी पढ़े : Deepika-Ranveer Daughter : पहली बार नन्ही परी दुआ संग स्पॉट हुए रणवीर और दीपिका, वायरल वीडियो हुआ

Exit mobile version