Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Virat Kohli Century: विराट के शतक पर आया पत्नी अनुष्का का रिएक्शन, खास तरीके से पति पर लुटाया प्यार - news 1 india

Virat Kohli Century: विराट के शतक पर आया पत्नी अनुष्का का रिएक्शन, खास तरीके से पति पर लुटाया प्यार

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इस साल 2023 का पहला शतक जड़ दिया है। इसके बाद से ही फैंस सोशल मीडिया पर लगातार विराट को बधाई दे रहे हैं। विराट ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45वीं सेंचुरी लगाई है। इस प्रदर्शन के बाद विराट ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। इस बीच उनकी पत्नी अनुष्का ने भी इस सेंचुरी के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अनुष्का ने मनाया जश्न

हाल ही में अनुष्का ने एक फोटो शेयर की हैं। ये फोटो एक टीवी की है जिसमें भारत बनाम श्रीलंका का मैच चल रहा है। टीवी में विराट शतक लगाने के बाद बल्ला और हेलमेट उठाए हुए जश्न मनाते दिख रहे हैं। इस फोटो के साथ अनुष्का ने हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। विराट ने इस मैच में 80 गेंदों में शानदार शतक लगाया। हालांकि वो 48वें ओवर में आउट होकर पवैलियन वापस लौट गए।

क्रिकेटर की भूमिका में दिखेंगी अनुष्का

बता दें कि अनुष्का क्रिकेट का खेल काफी एंजॉय करती हैं। जब भी भारत का मैच होता है वह अक्सर स्टेडियम में या फिर टीवी पर अपने पति और भारतीय टीम का समर्थन करती दिखती हैं. कई बार उन्हें अपनी बेटी वामिका के साथ स्टेडियम में मैच का लुत्फ उठाते देखा गया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का जल्द ही ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आने वाली हैं। अनुष्का फिल्म में झूलन गोस्वामी की भूमिका में दिखेंगी। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म पर इस साल फरवरी में रिलीज किया जाएगा

Exit mobile version