Site icon News1India

Bigg Boss 18: वोटिंग ट्रेंड्स में बड़ा उलटफेर,विवियन डीसेना के फैंस को लगा झटका

Bigg Boss

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के ताजा वोटिंग ट्रेंड्स में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है।खासकर उस कंटेस्टेंट के लिए जिसे लाडला माना जा रहा था। शिल्पा शिरोडकर के एविक्शन के बाद शो के बाकी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के लिए वोटिंग लाइंस फिर से ओपन की गईं और अब कुछ चौंकाने वाले नतीजे सामने आ रहे हैं।जिसमें विवियन डीसेना तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

रजत दलाल ने मारी बाज़ी

बिग बॉस खबरी पेज पर शेयर किए गए ताजा वोटिंग ट्रेंड्स के मुताबिक रजत दलाल सबसे ऊपर हैं। मतलब साफ है कि इस वक्त वो बाकी सभी कंटेस्टेंट्स से आगे चल रहे हैं। वहीं करणवीर मेहरा ने भी अच्छी छलांग मारी है और अब वो दूसरे नंबर पर आ गए हैं। पहले वो तीसरे नंबर पर थे।

विवियन के लिए बुरी खबर

विवियन डीसेना जो पहले शो के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक माने जा रहे थे।अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं। ये उनके फैंस के लिए थोड़ा चौंकाने वाला हो सकता है,

क्या ईशा सिंह की होगी विदाई?

अब बात करते हैं ईशा सिंह की जो वोटिंग ट्रेंड्स में सबसे नीचे स्थान पर हैं। उनको छठे नंबर पर रैंकिंग मिली है, और इस हिसाब से कयास लगाए जा रहे हैं कि शिल्पा के बाद शायद ईशा का सफर भी जल्द खत्म हो सकता है।हालांकि वोटिंग ट्रेंड्स हमेशा बदल सकते हैं। तो आखिरी फैसला तो आने वाले दिन ही बताएंगे।

एक्स कंटेस्टेंट्स की एंट्री

बिग बॉस 18 में और भी ट्विस्ट आने वाले हैं। शिल्पा शिरोडकर के एविक्शन के बाद कुछ एक्स कंटेस्टेंट्स शो में वापस आ रहे हैं। एल्विश यादव रजत दलाल को सपोर्ट करने के लिए आ रहे हैं।रुबीना दिलैक विवियन डीसेना का साथ देने के लिए आएंगी, और काम्या पंजाबी करणवीर मेहरा को सपोर्ट करेंगी। इससे शो में और भी मजा आएगा क्योंकि पुराने कंटेस्टेंट्स का आना नई ऊर्जा लेकर आता है।

Exit mobile version