Site icon News1India

Bigg Boss 18: बिग बॉस की ट्रॉफी हारे विवियन डीसेना, फैंस और बीवी नौरान अली ने जताई नाराजगी

BiggBoss18

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का फिनाले धमाकेदार रहा, लेकिन फिनाले ने फैंस और विवियन डीसेना के करीबियों को थोड़ा नाराज़ कर दिया। जहां सबको लग रहा था कि इस बार ट्रॉफी विवियन के नाम होगी, वहीं करणवीर मेहरा ने बाजी मारकर सबको चौंका दिया।

नौरान का नाराजगी भरा रिएक्शन

फिनाले के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विवियन की वाइफ नौरान अली परेशान और गुस्से में नजर आ रही हैं। जब फाइनलिस्ट बाहर आए तो नौरान की बॉडी लैंग्वेज साफ इशारा कर रही थी कि वह इस फैसले से खुश नहीं थीं। एक और वीडियो में जब पैपराजी ने करणवीर की जीत पर उनका रिएक्शन लेने की कोशिश की तो वह अपना चेहरा छिपाती हुई नजर आईं।

ये भी पढ़ें:International news : कौन है यह तीन खूबसूरत लड़कियां जिन्होंने रुकवा दी…

फैंस के कमेंट्स

फैंस ने भी सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई। कई लोगों का मानना है कि विवियन को ट्रॉफी मिलनी चाहिए थी। कुछ ने यहां तक कहा कि यह अनफेयर डिसीजन था। फैंस के कमेंट्स पढ़कर साफ है कि वे अब भी विवियन को विनर मानते हैं।

विवियन का सक्सेसफुल सफर

विवियन डीसेना टीवी इंडस्ट्री के एक ऐसे सितारे हैं,जिन्होंने हर रोल से फैंस के दिलों पर राज किया। 2008 में कसम से से डेब्यू करने के बाद उन्होंने प्यार की ये एक कहानी में अभय रायचंद और मधुबाला में आरके के किरदार से जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की। उनके आखिरी शो शक्ति अस्तित्व के अहसास की में भी उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया।

नौरान अली का सपोर्ट

हालांकि विवियन इस बार ट्रॉफी नहीं जीत पाए, लेकिन उनके फैंस और परिवार के लिए वह हमेशा विनर रहेंगे। उनकी पत्नी नौरान का रिएक्शन बताता है कि वह उनके सपोर्ट में कितनी मजबूती से खड़ी हैं।

फैंस का प्यार बरकरार

ट्रॉफी भले ही करणवीर के पास गई हो, लेकिन फैंस का प्यार और सपोर्ट हमेशा विवियन के साथ है। फिनाले के बाद एक बात तो साफ है।विवियन ने दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।वो न सिर्फ बिग बॉस के लाडले थे बल्कि अपने फैंस के भी लाडले है।

Exit mobile version