Site icon News1India

Bigg boss 18: विवियन डीसेना का दिल छूने वाला पल, बेटी लायन को गले लगाकर रो पड़े

Bigg Boss 18

Bigg boss 18: बिग बॉस 18 के घर में तीन महीनों से बंद रहे एक्टर विवियन डीसेना हाल ही में एक बेहद इमोशनल पल से गुजरें। जैसे ही उनकी बीवी नूरान एली और बेटी लायन घर में एंट्री करती हैं, विवियन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह पल उनके लिए बेहद खास था और वह आंसुओं के साथ अपनी बेटी को गले लगा लेते हैं। इस इमोशनल मोमेंट को देखकर घर के बाकी सदस्य भी भावुक हो गए।

नूरान और लायन की घर में एंट्री

बिग बॉस 18 के मेकर्स ने एक प्रोमो जारी किया जिसमें विवियन को खुशी से चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। दरवाजा खुलते ही नूरान अपनी गोद में लायन को लेकर घर में एंट्री करती हैं। इस पल ने विवियन को बेहद इमोशनल कर दिया और वह अपनी बेटी को देखकर रो पड़े। वह अपनी बेटी को कसकर गले लगाते हैं, और यह दृश्य देखकर घर में मौजूद बाकी लोग भी भावुक हो जाते हैं।

नूरान का अविनाश पर गुस्सा

इस एपिसोड में नूरान,अविनाश मिश्रा पर गुस्से में नजर आएंगी क्योंकि उन्होंने विवियन को नॉमिनेट किया था। नूरान ने अविनाश को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर उनकी दोस्ती अविनाश और ईशा के साथ नहीं होती, तो विवियन गेम में और अच्छा कर रहे होते।

विवियन और नूरान की शादी

आपको बता दें कि विवियन ने 2022 में मिस्र की पत्रकार नूरान एली से शादी की थी। उनकी बेटी लायन के अलावा, विवियन की दो सौतेली बेटियां भी हैं। पहले विवियन की शादी एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी से हुई थी, लेकिन दोनों का तलाक हो गया था।

बिग बॉस 18 का फिनाले करीब

बिग बॉस 18 अब अपने ग्रैंड फिनाले के करीब है और इस समय घर में विवियन, अविनाश, ईशा सिंह, करण वीर मेहरा, चुम दरंग, शिल्पा शिरोडकर, श्रुतिका अर्जुन, चाहत पांडे, रजत दलाल और कशिश कपूर जैसे कंटेस्टेंट्स हैं।

 

Exit mobile version