Welcome To The Jungle: ‘घिस घिस घिस’ में दिखा अक्षय कुमार का देसी अंदाज़, भोजपुरी तड़के ने खींचा ध्यान, मचाया तहलका

वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। अक्षय कुमार पहली बार भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह के साथ नजर आए हैं। गाने में देसी अंदाज़ और कॉमेडी का तड़का देखने को मिला।

Welcome To The Jungle का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें Akshay Kumar पहली बार भोजपुरी अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। उनके साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा Akshara Singh भी दिखाई दी हैं। दोनों की जोड़ी को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा हो रही है।

पहली बार भोजपुरी गाने में नजर आए अक्षय

करीब तीन दशक लंबे करियर में यह पहला मौका है जब अक्षय कुमार किसी भोजपुरी स्टाइल वाले गाने में दिखाई दिए हैं। गाने में उनका देसी और गांव वाला अंदाज़ दर्शकों को काफी अलग लग रहा है। हमेशा स्टाइलिश और फिट लुक में नजर आने वाले अक्षय इस बार रंग-बिरंगे कपड़ों और देसी डांस स्टेप्स के साथ दिखाई दे रहे हैं।

`‘घिस घिस घिस’ गाने में अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री लोगों का ध्यान खींच रही है। दोनों ने दमदार डांस मूव्स के साथ स्क्रीन पर शानदार एनर्जी दिखाई है। गाने को विक्रम मोंट्रोज़ और सुप्रिया पाठक ने आवाज दी है, जबकि इसका संगीत भी विक्रम मोंट्रोज़ ने तैयार किया है।

रंग-बिरंगे सेट्स और वायरल हुक स्टेप

गाने को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है। इसमें त्योहार जैसा माहौल, रंगीन सेट्स और कई मजेदार डांस सीक्वेंस देखने को मिलते हैं। खास तौर पर इसका हुक स्टेप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार इस गाने पर रील्स और वीडियो बना रहे हैं।

टीज़र में दिखा कॉमेडी का धमाका

फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में इसका ऑफिशियल टीज़र भी जारी किया है। टीज़र की शुरुआत मजेदार अंदाज़ में होती है, जहां फिल्मी डिस्क्लेमर को कॉमेडी ट्विस्ट दिया गया है। इसके बाद पूरी स्टार कास्ट एक काल्पनिक फिल्म सेट पर अफरा-तफरी मचाती दिखाई देती है।

एक सीन में अक्षय कुमार का किरदार इस पागलपन भरे माहौल से बाहर निकलने की कोशिश करता है, लेकिन फिर पैसों का लालच उसे वापस खींच लाता है। टीज़र में गोलीबारी, धमाके और कॉमिक डायलॉग्स का भरपूर इस्तेमाल किया गया है।
जून में रिलीज होगी फिल्म

Ahmed Khan के निर्देशन में बनी इस फिल्म को Firoz A. Nadiadwala ने प्रोड्यूस किया है। यह लोकप्रिय Welcome फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इससे पहले ‘वेलकम’ और Welcome Back दर्शकों को खूब पसंद आई थीं। अब यह नई फिल्म 26 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Exit mobile version