Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Brahmakumari BK Shivani से ये क्या पूछ बैठी Shehnaaz Gill?

Brahmakumari BK Shivani से ये क्या पूछ बैठी Shehnaaz Gill?

नई दिल्ली: इन दिनों आप सब की चहेती शहनाज गिल अपने शो देसी वाइब्स विद शहनाज को लेकर काफी चर्चा में चल रही हैं। इस शो में शहनाज सेलेब्स के साथ सवालों के साथ-साथ मस्ती करते हुए भी नज़र आती हैं। अपने चुलबुलेपन के लिए दिलों पर राज करने वाली शहनाज अपने इस शो में जिदंगी की कुछ ऐसी बातों को शेयर करते हुए भी नज़र आती जिसे पहले कभी नहीं सुना गया है।

देसी वाइब्स विद शहनाज के हाल ही के एपिसोड में ब्रह्मकुमारी बीके शिवानी पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने नॉनवेज खाने को लेकर कई बातें की। शहनाज ने भी नॉनवेज खाने को लेकर कई ऐसी बातें बताई जिसे आप शायद ही जानते होंगे।

शहनाज ने बताया कि कैसे उन्हें डॉक्टर के कहने पर नॉनवेज खाना शुरू किया था। जब डॉक्टर ने उन्हें इस बात के लिए कहा था तो कैसे उन्हें मन मार के नॉनवेज खाना पड़ता था। C3C5 परेशानी के चलते शहनाज गिल अपनी गर्दन को हिला नहीं पाती थी इसके चलते डॉक्टर की सलाह पर उन्हें नॉनवेज खाना पड़ता था। एक लंबे वक्त तक शहनाज को वो सूप पीना पड़ा था जिसे पीते वक्त वो अंदर से काफी रो रही होती थी।

जब अपने इस एक्सपीरियंस को शहनाज ने ब्रह्मकुमारी बीके शिवानी के साथ शेयर किया तो इस पर उन्होंने शहनाज को नॉनवेज के कई साइड इफैक्ट्स बताए थे। साथ ही एग्जांपल देते हुए शिवानी ने इस टॉक शो में बताया था, कि आज भी पश्चिम के लोग इस बात पर विश्वास करते हैं कि आप जो खाते हैं, वैसे ही बन जाते हैं। नॉनवेज स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता। ऐसा खाना खाने से दर्द की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसके बजाए शाकाहारी भोजन में बहुत सारे प्रोटीन होते हैं।

Exit mobile version