Site icon News1India

भारत में क्या चल रहा है… पतली कमरिया मोरी… बच्ची ने दिया मजेदार अंदाज में जवाब, लोग Video देखकर हो गए फिदा

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ ट्रेंड करता रहता है। अगर आप एक सोशल मीडिया पर एक्टीव रहते है तो आप जानते होंगे कि इस समय दो गाने हैं जो इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहे हैं। लेकिन अगर आपको नहीं पता तो आपको ऑनलाइन वायरल हो रहे इस वीडियो को जरूर देखना चाहिए। दो छोटी-छोटी लड़कियों की एक मजेदार क्लिप पूरी तरह से संक्षेप में बताती है कि भारत में क्या ट्रेंड कर रह है।

मेरा दिल ये पुकारे आजा गाते हुए कहा…

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को निंगमार योंजन नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। क्लिप की शुरुआत में एक लड़की दूसरी लड़की से यह पूछती है कि भारत में क्या ट्रेंड हो रहा है। वह पूछने के लिये स्टील के गिलास को माइक्रोफोन के रूप में इस्तेमाल कर रही है। छोटी लड़की ने सवाल पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और मेरा दिल ये पुकारे आजा गाते हुए नाचना शुरू किया और कहा “मेरे भारत में।”

https://www.instagram.com/reel/CmeINfWD6c6/?utm_source=ig_web_copy_link

लता मंगेशकर का गाना तब से ट्रेंड करने लगा जब एक पाकिस्तानी लड़की के एक शादी समारोह में इस गाने पर डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

और क्या चल रहा है…पतली कमरिया मोरी

वीडियो में आप सुन सकते है कि एक लड़की दूसरी से पूछती है “और क्या चल रहा है?” जिस पर छोटी बच्ची ने उत्साह से नाचते हुए पतली कमरिया मोरी उत्साहपूर्वक गाना शुरू किया। यह गाना इंस्टाग्राम पर खूब ट्रेंड कर रहा है।

इस वीडियो को अब तक 2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इंस्टाग्राम पर यूजर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि “क्यूटनेस ओवरलोड।” जबकि अन्य यूजर ने लिखा कि “उसके चेहरे पर वह मुस्कान।”

Exit mobile version