Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Honey Singh शोहरत के मुकाम पर पहुंचकर जब शराब की लत ने कर दिया था, म्यूजिक इंडस्ट्री से दूर

Honey Singh शोहरत के मुकाम पर पहुंचकर जब शराब की लत ने कर दिया था, म्यूजिक इंडस्ट्री से दूर

नई दिल्ली: आज के दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक में रैप किए गए गाने काफी पॉपुलर हो रहे हैं। इसी के चलते देश में रैपरों की गिनती भी बढ़ती जा रही है चलिए रैप को लेकर ही इस लेख में आपको बताते हैं कुछ खास।

Photo Credit @ yoyohoneysingh Instagram

भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में संगीत से अपनी खास पहचान बनाने वाले मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) आज यानी 15 मार्च को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ये बात कम ही लोग जानते हैं कि योयो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) का असली नाम हिरदेश सिंह (Hirdesh Singh) है। रैपिंग की दुनिया में कदम रखने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल कर Yo Yo Honey Singh रख लिया था। यूट्यूब से अपने करियर की शुरुआत करने वाले हनी सिंह एक समय इंटरनेट सेंसेशन बन गए थे। हालांकि, उनके जीवन में एक समय ऐसा भी आया था, जिसने उनके पूरे करियर को खतरे में डाल दिया था।

Photo Credit @ yoyohoneysingh Instagram

हनी सिंह का जन्म दिल्ली के कर्मपुरा (Karam Pura) में हुआ था। उन्होंने यूके में ट्रिनिटी कॉलेज (Trinity College) में म्यूजिक सीखा। इसके बाद उन्होंने दिल्ली आकर रैप करना शुरू किया था। हनी सिंह का रैप लोगों को काफी पसंद आया था। हनी सिंह ने दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के साथ लक 28 कुड़ी दा (Lak 28 Kudi Da) गाना गाया। उनका ये गाना काफी बड़ा हिट रहा था।

Photo Credit @ yoyohoneysingh Instagram

इसके बाद उनका गाया गया गाना अंग्रेजी बीट (Angreji Beat) सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म कॉकटेल (Cocktail) में भी लिया गया था। हनी सिंह और दिलजीत दोसांझ का गाना Lak 28 Kudi Da बीबीसी डाउनलोड चार्ट में सबसे ऊपर है।

Photo Credit @ yoyohoneysingh Instagram

हनी सिंह को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस (Chennai Express) और बॉस (Boss) फिल्म के गानों से मिली। हनी सिंह के जीवन में एक दौर ऐसा भी आया था, जिसमें उनके करियर का ग्राफ डाउन होने लगा था। शराब की ज्यादा लत ने उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री से भी कुछ टाइम दूर रखा था लेकिन इन सबके बावजूद हनी सिंह ने दोबारा से कमबैक किया है।  

Exit mobile version