सोमवार, अगस्त 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

दिल्ली High Court ने Man VS Wild के Bear Grylls को क्यों भेजा है समन, यहां जानें पूरा मामला

by Neel Mani
दिसम्बर 24, 2022
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: डिस्कवरी (Discovery) चैनल पर ब्रॉडकास्ट किया जाना वाला ब्रिटिश एडवेंचर शो मैन वर्सेस वाइल्ड (Man Vs Wild) तो आप लोगों को याद ही होगा। 10 मार्च साल 2006 को इस एडवेंचर शो की शुरुआत हुई थी।

मैन वर्सेस वाइल्ड के प्रजेंटर बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) इस शो से दुनिया में खासे फेमस हो गए थे। जंगल या किसी ऐसी जगह पर फंस जाने के बाद खुद को वहां कैसे जिंदा रखना है और कैसे वहां से निकला है। बेयर ग्रिल्स अपने इस शो में लोगों को ये बखूबी सिखाते हुए नज़र आते थे।

RELATED NEWS

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

अगस्त 6, 2026
Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

अगस्त 2, 2026

इस शो को भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता था। भारत में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक में ये शो काफी पॉपुलर था। 29 नवंबर साल 2011 को इस एडवेंचर शो का फाइनल एपिसोड प्रसारित किया गया था।

मैन वर्सेस वाइल्ड के होस्ट बेयर ग्रिल्स को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने बेयर समेत 4 लोगों को समन भेजा है। समन भेजने की वजह कॉपीराइट को बताया जा रहा है। इस मामले में भारतीय स्क्रिप्ट राइटर ने एक पिटीशन यानि याचिका दायर करवाई है।

Photo Credit @ man_vs_wild_fanpage Instagram

याचिका में उन्होंने कहा है, कि शो गेट आउट अलाइव विद बेयर ग्रिल्स (Get Out Alive With Bear Grylls) में कॉपीराइट्स का उल्लंघन किया गया है। स्क्रिप्ट राइटर अरमान शंकर (Armaan Shankar) ने बेयर ग्रिल्स पर ये आरोप लगाया है।

इस केस की सुनवाई जस्टिस अमित बंसल (Amit Bansal) कर रहे हैं। इस मामले को लेकर कोर्ट में ये कहा गया है कि ये शो 10 सालों से ऑन एयर हो रहा था। कोर्ट ने शर्मा के वकील संजीव आनंद से जब ये पूछा कि आप 10 साल बाद जागे हैं ? इस पर संजीव आनंद ने अपनी बात रखते हुए कहा कि इस शो का प्रसारण पहले भारत में नहीं हो रहा था। शो के आगे के बॉडकास्ट पर रोक लगानी चाहिए। बेयर ग्रिल्स की ओर से उनके वकील ने इस मामले में मध्यस्थता करने का सुझाव दिया है।

Photo Credit @ man_vs_wild_fanpage Instagram

फिलहाल कोर्ट ने बेयर ग्रिल्स समेत NBC यूनिवर्सल इंक के अध्यक्ष टॉम शेली (Tom Shelley) वॉर्नर ब्रदर्स (Warner Brothers) हॉटस्टार (Hot Star) नेट जियो इंडिया और वॉल्ट डिज्नी (Walt Disney) को समन जारी किया है। इस केस की अगली सुनवाई अब 22 फरवरी साल 2023 को होगी।

Tags: Amit BansalArmaan ShankarBear GryllsDelhi High CourtDiscoveryEntertainment NewsGet Out Alive With Bear GryllsMan VS WildNBCNews1IndiaWarner Brothers
Share197Tweet123Share49

Neel Mani

Related Posts

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

by Sadaf Farooqui
अगस्त 6, 2026

OTT Releases This Weekend: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे...

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Lock Upp 2 : नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में फिनाले से पहले बड़ा ट्विस्ट देखने को...

Social Media Trend: ऋतिक रोशन के किस वायरल ट्रेंड पर भड़की कंगना रनौत? सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस

Social Media Trend: ऋतिक रोशन के किस वायरल ट्रेंड पर भड़की कंगना रनौत? सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Social Media Trend:  बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का वर्षों पुराना विवाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर...

Maharashtra State Film Awards: महाराष्ट्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान,रानी मुखर्जी समेत ये कलाकार भी होंगे सम्मानित

Maharashtra State Film Awards: महाराष्ट्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान,रानी मुखर्जी समेत ये कलाकार भी होंगे सम्मानित

by Sadaf Farooqui
जुलाई 30, 2026

Maharashtra State Film Awards: महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग ने 29 जुलाई को महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स...

Delhi Gymkhana Club जमीन विवाद पर केंद्र ने हाई कोर्ट में कहा- कब्जे पर रोक लगाने का अधिकार नहीं

Delhi Gymkhana Club जमीन विवाद पर केंद्र ने हाई कोर्ट में कहा- कब्जे पर रोक लगाने का अधिकार नहीं

by Sadaf Farooqui
जुलाई 28, 2026

Delhi Gymkhana Club को जमीन खाली करने के लिए जारी कारण बताओ नोटिस के मामले में केंद्र सरकार ने दिल्ली...

Next Post

NOIDA: निकाय चुनाव से पहले अर्ल्ट मोड में बीजेपी नेता, गांव-गांव पैदल घूम कर जानी जनता की समस्या, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

सिक्किम सड़क हादसे में एटा का लाल शहीद, पीढ़ियों से देश की सेवा कर रहा परिवार, गांव में जवान के पार्थिव शरीर का इंतजार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist