Wink Girl Priya Parkash: क्या आपको याद है विंक गर्ल का वायरल वीडियो? जाने अब वो कहां हैं

Wink Girl Priya Parkash: 2018 में जब प्रिया प्रकाश वारियर का आंख मारने वाला वीडियो वायरल हुआ था, तो हर कोई उन्हें सर्च कर रहा था। उनका वह क्यूट लुक और अदाएं लोगों के दिलों पर राज करने लगीं। अब सात साल बाद, आइए जानते हैं कि प्रिया कहां हैं और क्या कर रही हैं।

Wink Girl Priya Parkash: प्रिया की फिल्म ओरु अदार लव का गाना माणिक्य मलराया पूवी 2018 में सोशल मीडिया पर धमाल मचा गया था। इस गाने में उनका स्कूल यूनिफॉर्म में आंख मारते हुए दिखना हर किसी को बहुत भाया। ये वीडियो इतनी वायरल हुई कि प्रिया उस समय गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हस्ती बन गई थीं। जब प्रिया प्रकाश वारियर का आंख मारने वाला वीडियो वायरल हुआ था, तो हर कोई उन्हें सर्च कर रहा था। उनका वह क्यूट लुक और अदाएं लोगों के दिलों पर राज करने लगीं। अब सात साल बाद, आइए जानते हैं कि प्रिया कहां हैं और क्या कर रही हैं।

अब क्या कर रही हैं प्रिया?

अब प्रिया 25 साल की हो चुकी हैं और वह सिर्फ मलयालम फिल्मों में नहीं, बल्कि तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। 4 इयर्स, इश्क, चेक जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से उन्होंने फिर से दर्शकों का ध्यान खींचा है। उनकी अगली फिल्म नीलावुक्कु एन नर एन्नादी कोभम भी जल्द ही रिलीज होने वाली है।

सोशल मीडिया पर भी हैं सुपरहिट

इंस्टाग्राम पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, 7 मिलियन से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं! उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं।

आने वाली फिल्में

प्रिया की नई फिल्म विष्णु प्रिया 21 फरवरी को रिलीज हो रही है। इसके अलावा, खबरें हैं कि वे रणबीर कपूर की फिल्म रामायण में भी नजर आ सकती हैं।जाहिर है प्रिया की स्टारडम अब पहले से भी ज्यादा चमक रही है और उनके फैंस उन्हें लेकर बेहद एक्साइटेड हैं!

Exit mobile version