Site icon News1India

Pushpa 2: पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ में महिला की मौत, थिएटर मालिक और मैनेजर हुए गिरफ्तार

Pushpa 2

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मची थी। इस में 35 साल की महिला रेवती की मौत के मामले में पुलिस ने 8 दिसंबर को थिएटर के मालिक, मैनेजर और सिक्योरिटी हेड को गिरफ्तार कर लिया है।रिपोर्ट के मुताबिक, थिएटर मालिक एम. संदीप, मैनेजर एम. नागराजू और सिक्योरिटी हेड गंधकम विजय चंद्र पर कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

प्रीमियर के दिन (Pushpa 2) 

4 दिसंबर को फिल्म (Pushpa 2) के प्रीमियर में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की उपस्थिति के दौरान भगदड़ मच गई थी। पुलिस के मुताबिक, इस कार्यक्रम की जानकारी न तो अभिनेता ने और न ही थिएटर प्रबंधन ने पुलिस को दी थी। भगदड़ में महिला की मौत हो गई और उसके दो बच्चों को आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा था।

इसे भी पढ़े : AP Dhillon Concert: एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में मलाइका ने मचाया धमाल, स्टेज पर किया डांस, फैंस हुए क्रेजी

अल्लू अर्जुन का शोक संदेश

मृतक परिवार की शिकायत पर अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बाद में, अल्लू अर्जुन ने वीडियो जारी कर घटना पर शोक जताया और मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने और बच्चों के मेडिकल बिल सहित सभी जरूरतों को पूरा करने का आश्वासन दिया था।

यह भी पढ़े : Pushpa 2 BO Collection: पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई आग,रचा इतिहास, जल्द होगी 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री

Exit mobile version