नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा में रोमांटिक फिल्मों को बनाने के लिए जाने जाने वाले मशहूर फिल्म निर्माता यश चोपड़ा (Yash Chopra) की पत्नी और गायिका पामेला चोपड़ा (Pamela Chopra) का 74 साल की उम्र में निधन हो गया।

पामेला चोपड़ा के निधन से पूरे बॉलीवुड जगत को बड़ा झटका लगा है। 20 अप्रैल गुरुवार को मुंबई में उन्होंने अपनी अंतिम सांसे ली। हाल ही में पामेला नेटफ्लिक्स (Netflix) की यशराज फिल्म्स की विरासत और इतिहास पर बनी डॉक्यूमेंट्री द रोमैंटिक्स (The Romantics) में दिखाई दी थीं। वह पिछले 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। उनको कथित तौर पर निमोनिया की शिकायत थी। इसके चलते उन्हें मुंबई के लिए लीलावती अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था।

इससे पहले साल 2012 में यश चोपड़ा ने अपनी अंतिम सांसे ली थी। उनकी मौत के 10 साल बाद पत्नी पामेला ने भी इस दुनिया से रुखसती ली। पामेला चोपड़ा ने अपने जीवनकाल में यश चोपड़ा के लिए कहानियां लिखीं प्रोडक्शन, संगीत, कॉस्ट्यूम डिजाइन और कास्टिंग का काम भी देखा। उन्होंने कई हिट हिंदी फिल्मों में अपनी आवाज द
आपको बता दें, पामेला चोपड़ा ने साल 1989 की हिट फिल्म चांदनी के गाने ”मैं ससुराल नहीं जाऊंगी” को अपनी आवाज दी थी। इसके बाद में उन्होंने बेटे आदित्य के डेब्यू डायरेक्शन ”दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे” में ” घर आजा परदेसी” गाया था। उनका गाया ये गीत काफी हिट रहा था।