Site icon News1India

Entertainment news : किसने बनवाए तीन टैटू एक मां के लिए, दूसरा और तीसरा… जानिए हर टैटू के पीछे की कहानी

Yo Yo Honey Singh gets three tattoos including one for AR Rahman

Yo Yo Honey Singh Got Three Tattoos : पॉपुलर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह ने पहली बार टैटू बनवाए हैं, और वो भी एक-दो नहीं, तीन-तीन टैटू एक ही रात में। इस खास मौके की जानकारी खुद हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर दी और अपने टैटूज की झलक भी फैंस के साथ शेयर की।

मां के लिए सबसे खास टैटू

हनी सिंह का पहला टैटू उनकी मां भूपिंदर कौर को समर्पित है। उन्होंने अपनी मां के हस्ताक्षर (सिग्नेचर) को ही टैटू का रूप दिया है। इसके साथ-साथ एक और इमोशनल चित्र भी शामिल है। गर्भ में पल रहे बच्चे की तस्वीर।

इसे शेयर करते हुए हनी सिंह ने लिखा

“मैंने अपना पहला टैटू बनवाया! मेरी मां का सिग्नेचर, जो इस धरती की सबसे अमीर महिला हैं। मम्मी, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। मेरे खून को सलाम।” उनका यह टैटू फैंस के दिल को छू गया और इस पर खूब तारीफें मिल रही हैं।

तीसरा टैटू ए.आर. रहमान के लिए

हनी सिंह का तीसरा टैटू मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान को सम्मान देते हुए बनवाया गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर लिखा

“मेरे प्यारे लीजेंड ए.आर. रहमान सर के लिए मेरा तीसरा टैटू! मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं सर। हर चीज के लिए धन्यवाद।” उनका यह जेस्चर फैंस को बेहद पसंद आया। लोग अब ए.आर. रहमान और हनी सिंह को साथ में कोलैब करते देखने की इच्छा जता रहे हैं।

दूसरा टैटू है बेहद निजी

हनी सिंह का दूसरा टैटू भी किसी खास इंसान को समर्पित है, लेकिन उन्होंने उसका नाम या तस्वीर शेयर नहीं की है। उन्होंने कहा कि यह टैटू बहुत ही पर्सनल है और वह इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहते।

उन्होंने लिखा

“मैं अपना दूसरा टैटू पोस्ट नहीं करूंगा, क्योंकि यह बहुत निजी है।” उनकी इस बात पर भी फैंस ने उनका सम्मान किया और उनके फैसले की सराहना की।

फैंस की प्रतिक्रियाएं

हनी सिंह के इन पोस्ट्स पर फैंस ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है। कोरियोग्राफर राघव जुयाल ने हार्ट इमोजी पोस्ट किए, वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा,

“हनी सिंह का ए.आर. रहमान के लिए प्यार देखकर अच्छा लगा। सर, रहमान जी के साथ एक गाना जरूर बनाइए।”

Exit mobile version