Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादीशुदा जिंदगी का खूब मजा ले रही हैं। पति जहीर इकबाल के साथ सोनाक्षी लगातार घूमने-फिरने में बिजी हैं। इस वक्त ये कपल न्यू ईयर वेकेशन पर निकला हुआ है। सोनाक्षी अपने वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक ऐसा मजेदार वीडियो पोस्ट किया है, जिसने फैंस को खूब हंसाया।
जहीर से परेशान हुईं Sonakshi Sinha
वीडियो में देखा जा सकता है कि घूमने के दौरान सोनाक्षी थककर कार में सो जाती हैं। तभी जहीर चुपके से उनका वीडियो बनाते हैं और अचानक जोर से चिल्लाते हैं। सोनाक्षी हड़बड़ाकर उठ जाती हैं और परेशान होकर जहीर को मारने लगती हैं। इस मजेदार वीडियो को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, जब से इससे मिली हूं, मेरी नींद उड़ गई है।
फैंस के मजेदार रिएक्शन
इस वीडियो पर Sonakshi Sinha के फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। फैंस इस कपल की मस्ती भरी केमिस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब जहीर ने सोनाक्षी के साथ शरारत की हो। इससे पहले भी वे कई बार सोनाक्षी के साथ मस्ती करते नजर आए हैं। दोनों की बॉन्डिंग और क्यूटनेस फैंस को बहुत पसंद आती है।
यह भी पढ़े : Baby John Collection: वरुण धवन की बेबी जॉन फ्लॉप हुई साबित, पांच दिनों में किया सिर्फ इतने का कलेक्शन
Sonakshi Sinha और जहीर इकबाल ने इसी साल सिंपल तरीके से शादी की। दोनों ने पहले रजिस्टर्ड मैरिज की और फिर एक ग्रैंड रिसेप्शन दिया, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियोज अब भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।