Wednesday, October 29, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home विदेश

International News : मज़ाक में किया गया डीएनए टेस्ट से खुला चौंकाने वाला राज़,जानिए क्या है पूरी कहानी

अमेरिका की 23 साल की लड़की जेना ने शौकिया तौर पर डीएनए टेस्ट करवाया था, लेकिन इससे एक ऐसा गहरा राज खुला जिससे उसका पूरा परिवार बिखर गया।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
December 16, 2024
in विदेश
family secrets
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Family secrets revealed by DNA test.-वह कहते हैं ना कि चाहे जुर्म पर लाख पर्दे डाल लो पर वह कभी ना कभी खुल के सामने आ ही जाता है। एक ऐसा ही एक मामला अभी हाल ही में अमेरिका में पता चला है। जहां एक लड़की ने मजाक के तौर पर अपना डीएनए टेस्ट कराया और उस टेस्ट से काफी समय पहले किया गया, उसकी दादी का जुर्म खुलकर सामने आया गया उसे पता चला कि यह उसकी दादी का 1997 में एक नवजात की मौत से जुड़ा मामला है। इस खुलासे के बाद पुलिस ने उसकी दादी को गिरफ्तार कर लिया।

एक साधारण टेस्ट से बड़ा खुलासा

जेना गेरवाटोव्स्की, जो अमेरिका में रहती है, ने मजे के लिए डीएनए टेस्ट करवाया। वह सोच भी नहीं सकती थी कि इस टेस्ट से उसकी जिंदगी में इतना बड़ा बदलाव आ जाएगा।

RELATED POSTS

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin twists and turns

टीवी शो Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin आया बड़ा ट्विस्ट प्रेग्नेंसी और आशिका की साजिश लाया नया मोड़

January 30, 2025

एक दिन जब वह अपने काम पर थी, उसे मिशिगन पुलिस का फोन आया। आमतौर पर वह अजनबी नंबर के कॉल नहीं उठाती थी, लेकिन इस बार उसने कॉल उठा लिया। पुलिस ने सीधे सवाल किया, क्या तुमने बेबी गार्नेट केस के बारे में सुना है?

जेना को यह सुनकर झटका लगा। 1997 में हुए इस केस में एक नवजात का शव शौचालय के पास मिला था। उस समय पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला था, और उसने यह केस बंद कर दिया गया। लेकिन अब, इतने सालों बाद, डीएनए टेस्ट ने जेना को इस मामले से जोड़ दिया।

मां की प्रतिक्रिया

जेना ने तुरंत अपनी मां कारा से इस बारे में बात की। मां ने इसे धोखा समझा और कहा कि वह किसी को अपनी जानकारी न दे। लेकिन यह मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। कुछ समय बाद, एक डीएनए विशेषज्ञ ने जेना से संपर्क किया और टेस्ट की जानकारी मांगी।

जेना को यह सब अजीब लगा और उसने अपनी जानकारी देने से मना कर दिया। लेकिन कुछ दिनों बाद, उसकी मां का घबराया हुआ कॉल आया। मां ने कहा, जल्दी घर आओ। कुछ बहुत गंभीर हुआ है।

परिवार में मचा हड़कंप

जब जेना घर पहुंची, तो उसकी मां रो रही थी और उसका भाई सदमे में था। यह देखकर जेना भी घबरा गई। फिर मां ने जो बताया, उसने सबको हिला दिया।

पता चला कि 1997 में मरा हुआ नवजात शिशु जेना के परिवार से जुड़ा था। यह केस जेना की दादी नैन्सी गेरवाटोव्स्की से जुड़ा था।

ये भी पढ़े-सेना मुख्यालय में बदली गई तस्वीर कहती है नई कहानी, पाकिस्तान हो चुका ढेर चीन की अब नहीं खैर

दादी का गहरा राज

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि नैन्सी ने शादी से पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे की दम घुटने से मौत हो गई थी। नैन्सी ने उसे अस्पताल ले जाने के बजाय, उसका शव शौचालय के पास फेंक दिया।

पुलिस ने यह भी कहा कि अगर बच्चे को समय पर इलाज मिला होता, तो शायद उसकी जान बच सकती थी। लेकिन नैन्सी ने यह बात छिपाई और पुलिस से भी मदद नहीं मांगी।

दादी का बचाव और गिरफ्तारी

नैन्सी ने अपनी सफाई में कहा कि प्रसव के दौरान वह बेहोश हो गई थी और हालात खराब थे। लेकिन कोर्ट ने इसे सच्चाई मानने से इनकार कर दिया। सबूतों के आधार पर कोर्ट ने नैन्सी को दोषी करार दिया और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

जिंदगी का सबक

जेना ने यह टेस्ट केवल मजे के लिए करवाया था। उसे नहीं पता था कि इससे उसके परिवार का ऐसा गहरा और अंधेरा सच सामने आ जाएगा। यह घटना बताती है कि कभी-कभी छोटे-छोटे फैसले हमारी जिंदगी में कितने बड़े बदलाव ला सकते हैं।

Tags: : Family secretscrime discovery.DNA test mystery
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin twists and turns

टीवी शो Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin आया बड़ा ट्विस्ट प्रेग्नेंसी और आशिका की साजिश लाया नया मोड़

by SYED BUSHRA
January 30, 2025

 TV show,Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin इन दिनों दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है। हालिया एपिसोड्स ने सवी की...

Next Post
Sambhal News

Sambhal News: बिजली चोरी पर योगी सरकार सख्त, संभल में 1250 मामले दर्ज, 5.20 करोड़ का जुर्माना

Dr. Nawal Kumar Verma

महिला स्वास्थ्य के प्रबल समर्थक, कैंसर उपचार में किए कई क्रांतिकारी बदलाव, डॉ. नवल कुमार वर्मा की अद्भुत यात्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version