• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 28, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home धर्म

Famous Temples: भारत के प्रसिद्ध मंदिर और उनकी अद्भुत महिमा,शांति के प्रतीक, क्या है उनकी मान्यताएं

भारत के मंदिर आस्था और संस्कृति के प्रतीक हैं। काशी विश्वनाथ से केदारनाथ तक हर मंदिर की अपनी अनोखी कथा है। यहां की मान्यताएं और दर्शन भक्तों को आध्यात्मिक अनुभव और शांति प्रदान करते हैं।

by SYED BUSHRA
August 27, 2025
in धर्म
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Famous Temples of India: भारत की संस्कृति और धार्मिक धरोहरें पूरी दुनिया में खास पहचान रखती हैं। यहां कई ऐसे मंदिर हैं, जिनकी महिमा अनोखी है। सदियों से खड़े ये मंदिर न केवल आध्यात्मिक शक्ति का एहसास कराते हैं, बल्कि भक्तों को मन की शांति भी प्रदान करते हैं। यहां हर रोज़ लंबी कतारें लगती हैं, जहां श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए आते हैं। अगर आप आध्यात्म की ओर झुकाव रखते हैं और जीवन में सुकून चाहते हैं, तो इन मंदिरों के दर्शन ज़रूर करने चाहिए।

काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी

गंगा के घाटों और संकरी गलियों के बीच बसा काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव का बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। मान्यता है कि यहां दर्शन करने से जन्म और मृत्यु के बंधन से मुक्ति मिलती है।

Related posts

sawan shiv temples, hindu pilgrimage

Famous Shiv Temples : सावन में भोलेनाथ के इन चमत्कारी मंदिरों के दर्शन मात्र से बदल जाएंगी किस्मत,जानिए कैसे वहां पहुंचे

July 16, 2025
जगन्नाथ मंदिर की रहस्यमयी सीढ़ियों में छुपे हैं कौन से आस्था और आध्यात्म के राज़, जिन्हें हर भक्त को जानना चाहिए

जगन्नाथ मंदिर की रहस्यमयी सीढ़ियों में छुपे हैं कौन से आस्था और आध्यात्म के राज़, जिन्हें हर भक्त को जानना चाहिए

July 3, 2025

रोचक मान्यता, कहा जाता है कि स्वयं माता पार्वती और भगवान शिव ने इस स्थान को अपनी स्थायी निवास-स्थली बनाया। यहां गंगा स्नान और शिवलिंग के दर्शन से जीवन धन्य माना जाता है।

जगन्नाथ पुरी मंदिर, ओडिशा

पुरी का जगन्नाथ मंदिर अपनी भव्य रथ यात्रा के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इस उत्सव को देखने लोग विदेशों से भी आते हैं। कहा जाता है कि जीवन में एक बार जगन्नाथ पुरी की यात्रा ज़रूर करनी चाहिए।

रोचक मान्यता, यहां के भगवान जगन्नाथ की मूर्ति लकड़ी की बनी होती है और हर 12 साल बाद इसे बदल दिया जाता है। इसे “नवकलेवर” कहा जाता है, जो दुनिया में कहीं और नहीं होता।

सोमनाथ मंदिर, गुजरात

सोमनाथ मंदिर भारत के गौरव का प्रतीक है। इसे कई बार आक्रमणकारियों ने लूटा और खंडित किया, लेकिन आज भी यह गर्व से खड़ा है। यह भी भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है।

रोचक मान्यता, कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण स्वयं चंद्रदेव ने अपनी तपस्या से कराया था। समुद्र की लहरें जब शिवलिंग से टकराती हैं, तो भक्त इसे शिव की शक्ति का आशीर्वाद मानते हैं।

तिरुपति बालाजी मंदिर, आंध्र प्रदेश

तिरुमाला की पहाड़ियों पर स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है। यहां रोज़ाना हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। माना जाता है कि यहां मांगी गई मन्नत कभी अधूरी नहीं रहती।

रोचक मान्यता, इस मंदिर में चढ़ाए जाने वाले बाल (बाल दान) की परंपरा है। भक्त मानते हैं कि भगवान को अपने बाल अर्पित करने से उनका अहंकार दूर होता है और मन्नत पूरी होती है।

केदारनाथ मंदिर, उत्तराखंड

ऊंचे बर्फीले पहाड़ों के बीच स्थित केदारनाथ मंदिर धरती पर स्वर्ग का अनुभव कराता है। यहां भगवान शिव की आराधना और प्रकृति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।

रोचक मान्यता, कहा जाता है कि महाभारत युद्ध के बाद पांडवों ने भगवान शिव से क्षमा याचना करने के लिए यहां पूजा की थी। माना जाता है कि शिव ने पांडवों की प्रार्थना से प्रसन्न होकर यहां ज्योतिर्लिंग रूप में विराजमान हुए।

भारत के ये मंदिर न केवल आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा की आत्मा भी हैं। इन मंदिरों की अद्भुत मान्यताएं और कहानियां इन्हें और भी खास बना देती हैं। जीवन में एक बार इनके दर्शन ज़रूर करने चाहिए।

Tags: Hindu pilgrimageIndian temples
Share197Tweet123Share49
Previous Post

कासगंज के चर्चित Chandan Gupta हत्याकांड के मुख्य आरोपी की मौत, डायलिसिस पर था सलीम शेख

Next Post

Auraiya News: औरैया में अचानक हुई रुपयों की बारिश पेड़ से गिरे नोट, लोग लूटने दौड़े पड़े

SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

sawan shiv temples, hindu pilgrimage

Famous Shiv Temples : सावन में भोलेनाथ के इन चमत्कारी मंदिरों के दर्शन मात्र से बदल जाएंगी किस्मत,जानिए कैसे वहां पहुंचे

by SYED BUSHRA
July 16, 2025
0

Famous Shiv Temples to Visit During Sawan: सावन का पवित्र महीना 11 जुलाई से शुरू हो चुका है। हिंदू धर्म...

जगन्नाथ मंदिर की रहस्यमयी सीढ़ियों में छुपे हैं कौन से आस्था और आध्यात्म के राज़, जिन्हें हर भक्त को जानना चाहिए

जगन्नाथ मंदिर की रहस्यमयी सीढ़ियों में छुपे हैं कौन से आस्था और आध्यात्म के राज़, जिन्हें हर भक्त को जानना चाहिए

by SYED BUSHRA
July 3, 2025
0

The Mysterious Steps of Jagannath Temple:पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ का मंदिर अपने आप में चमत्कारी और रहस्यमयी है। इस...

Badrinath Dham : आध्यात्मिक शांति और श्रद्धा का प्रतीक,जानिए इसका महत्व और इससे जुड़ी पौराणिक कथाएं

Badrinath Dham : आध्यात्मिक शांति और श्रद्धा का प्रतीक,जानिए इसका महत्व और इससे जुड़ी पौराणिक कथाएं

by SYED BUSHRA
May 29, 2025
0

Badrinath Dham: उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ धाम हिंदू धर्म के चार मुख्य तीर्थों में से एक...

: Amarnath Yatra 2025 significance with pigeon sighting

Religious news : बिना कबूतरों के दर्शन के अधूरी मानी जाती है अमरनाथ यात्रा क्या आप जानते हैं इसके पीछे की कथा

by SYED BUSHRA
April 29, 2025
0

Amarnath Yatra 2025:अमरनाथ यात्रा हर साल लाखों भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करती है। बाबा बर्फानी के दर्शन का सपना...

Next Post
Auraiya News: औरैया में अचानक हुई रुपयों की बारिश पेड़ से गिरे नोट, लोग लूटने दौड़े पड़े

Auraiya News: औरैया में अचानक हुई रुपयों की बारिश पेड़ से गिरे नोट, लोग लूटने दौड़े पड़े

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
UP News

यूपी में बनने वाला है सबसे महंगा लिंक एक्सप्रेसवे, जानें किस जिले को पहुंचेगा सीधा लाभ ?

September 28, 2025
Rajveer Jawanda

फेमस पंजाबी गायक राजवीर जवंदा खेल रहे ज़िंदगी और मौत की जंग, भयानक एक्सीडेंट के बाद 2 बार आया कार्डियक अरेस्ट

September 28, 2025
Mann Ki Baat

देश की बेटियों की तारीफ में पीएम ने पढ़ी कसीदें, ‘मन की बात’ में प्रशंसा में क्या कुछ कहा ?

September 28, 2025
Swami Chaitanyananda

दिल्ली से आए दो पुलिसवाले, सुबह 3.30 बजे… सस्ते होटल के कमरा नंबर 101 से दबोचा गया चैतन्यानंद!

September 28, 2025
Uttarakhand

Uttarakhand पेपर लीक: सेवानिवृत्त न्यायाधीश ध्यानी की अगुवाई में गठित आयोग करेगा जांच

September 28, 2025
Karur

Karur stampede: 39 जिंदगियां खत्म, बेटे की तस्वीर थाम मां बोली – “अब किसे बनाऊंगी दूल्हा?”

September 28, 2025
Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

Chand Mera Dil: Bollywood की नई रोमांटिक फिल्म ट्रेडिशनल लुक में लक्ष्य और अनन्या पांडे की पहली झलक हुई लीक

September 27, 2025
Bareilly Breaking

Bareilly Breaking : मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में बवाल, दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा ठप

September 27, 2025
Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

Delhi-Gurugram Expressway Accident update:कितने बार बिकी,कई बार ओवरस्पीडिंग के कट चुके हैं चालान थार बनी थी मौत की सवारी,

September 27, 2025
Bihar Women Employment Scheme 2025

Women Employment Scheme 2025: बिहार में महिला रोजगार योजना शुरू,हर पात्र महिला को ₹10,000 की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची

September 27, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version