Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

कंधे पर सितारे नहीं हुए तो क्या हुआ ड्यूटी अभी बाकी है, किसने लिखी यह भावुक पोस्ट

पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने सेवानिवृत्ति के बाद एक भावुक पोस्ट में पुलिस विभाग, सहयोगियों और जनता का आभार जताया। उन्होंने सेवा, कर्तव्य और नागरिकों के विश्वास को ही अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताया।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
June 1, 2025
in उत्तर प्रदेश
Farewell message by Former DGP Prashant Kumar
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Farewell Message by Former DGP Prashant Kumar : उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार ने 1 जून को सेवानिवृत्ति के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक भावुक पोस्ट शेयर की। उन्होंने अपने पूरे पुलिस करियर को याद किया और पुलिस विभाग के हर छोटे-बड़े साथी का आभार जताया।

सेवा के हर दिन पर गर्व

प्रशांत कुमार ने लिखा कि “जब मैंने वर्दी पहनी थी, तब से आज तक हर दिन सिर्फ एक ही मकसद रहा—लोगों की सेवा करना और न्याय को कायम रखना।” उन्होंने कहा कि यह केवल एक नौकरी नहीं थी, बल्कि एक जिम्मेदारी और समर्पण का आह्वान था।

RELATED POSTS

No Content Available

हर सिपाही और अफसर को दी सलामी

उन्होंने ट्रैफिक में खड़े रहने वाले सिपाही से लेकर, रात-दिन एक करके केस सुलझाने वाले अधिकारियों तक सभी की सराहना की। उन्होंने कहा कि इनोवेशन पर काम करने वाली टीमें, और आम लोगों के लिए जी-जान लगाने वाले सभी पुलिसकर्मी, इस सिस्टम की असली आत्मा हैं।

नागरिकों में भरोसा लौटाया

अपने कार्यकाल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि “हमने पुलिसिंग को नया रूप दिया, तकनीक से लैस किया और साइबर क्राइम जैसे नए खतरों का डटकर मुकाबला किया।” उनका मानना है कि इन सबके बीच सबसे बड़ी उपलब्धि रही,लोगों के मन में पुलिस के लिए विश्वास लौटाना। उन्होंने लिखा कि यही विश्वास उनके लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है।

वर्दी जाती है, कर्तव्य नहीं

सेवानिवृत्ति को लेकर उन्होंने भावुक होकर कहा, “अब भले ही मेरे कंधों पर सितारे न हों, लेकिन दिल में पुलिस की भावना हमेशा रहेगी।” उन्होंने बताया कि वह इस पद को गर्व के साथ छोड़ रहे हैं, बिना किसी पछतावे के। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से आग्रह किया कि वे अपने कर्तव्यों को साहस, करुणा और समझदारी के साथ निभाते रहें।

सेवा का सफर जारी रहेगा

पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, “यह सिर्फ फेयरवेल नहीं, बल्कि ठहरकर सोचने और आप सबको शुक्रिया कहने का एक मौका है।” उन्होंने आगे कहा कि जीवन के अगले अध्याय में भी वह हमेशा उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े रहेंगे और उनका समर्थन करते रहेंगे।

Tags: Prashant Kumar Retirement
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Lara Dutta father passes away

लारा दत्ता के पिता विंग कमांडर एल के दत्ता निधन , पति महेश भूपति संग नम आंखों दी आख़री विदाई

Sultanpur

Sultanpur में थाने के अंदर भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई, दरोगा व सिपाहियों पर गंभीर आरोप, भाजपाइयों का प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version