Sunday, November 9, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Fatigue During Monsoon किस विटामिन की कमी से मानसून में होती है थकान जानिए इसका असर और उपाय

मानसून में थकान, चिड़चिड़ापन और आलस्य विटामिन D की कमी के कारण हो सकते हैं। सूरज की रोशनी कम मिलने से यह विटामिन घटता है। इसे खानपान और एक्सरसाइज से संतुलित किया जा सकता है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
July 27, 2025
in Uncategorized
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Fatigue Increases During Monsoon: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास अपनी सेहत का ध्यान रखने का वक्त बहुत कम रह गया है। ऊपर से खराब खानपान और गलत आदतों की वजह से शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी देखने को मिल रही है। ऐसे में शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए विटामिन और मिनरल्स का संतुलन बहुत जरूरी हो जाता है। विटामिन D, जिसे “सनशाइन विटामिन” भी कहा जाता है, हमारे शरीर के लिए बेहद अहम है। इसकी सबसे बड़ी प्राकृतिक स्रोत सूरज की रोशनी है। लेकिन जब मानसून आता है, तो मौसम में नमी और ठंडक तो आती है, मगर सूरज की रोशनी कम हो जाती है। यही वजह है कि इस मौसम में कई बार हमें थकान, आलस्य और मन में उदासी जैसी समस्याएं सताने लगती हैं।

अच्छी नींद के बाद भी थकान क्यों?

कई लोग शिकायत करते हैं कि पूरी नींद लेने के बाद भी दिनभर थकावट महसूस होती है या बार-बार उबासी आती है। कुछ लोगों को बदन में दर्द, मूड खराब रहना या काम में मन न लगने जैसी समस्याएं भी होती हैं। आमतौर पर हम इसे “मौसम का असर” समझकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन असल में यह विटामिन D की कमी के संकेत हो सकते हैं।

RELATED POSTS

No Content Available

शरीर में विटामिन D की क्या भूमिका है?

विटामिन D हमारी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने, इम्युनिटी मजबूत करने और मानसिक सेहत को ठीक रखने में भी बहुत अहम होता है। बाकी विटामिन्स की तरह इसे केवल भोजन से ही नहीं, बल्कि सूरज की किरणों से भी पाया जाता है। मानसून के दौरान जब सूरज की रोशनी मिलना मुश्किल हो जाता है, तो शरीर में इसकी कमी होने लगती है। यही वजह है कि कई लोगों को इस मौसम में बार-बार थकान, सिरदर्द या चिड़चिड़ापन महसूस होता है।

क्या करें इस कमी को पूरा करने के लिए?

सुबह हल्की धूप में कुछ समय जरूर बिताएं।

विटामिन D युक्त चीजें जैसे अंडा, दूध, मशरूम और मछली का सेवन करें।

जरूरत हो, तो डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट्स भी लिए जा सकते हैं।

नियमित रूप से हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें, जिससे शरीर एक्टिव बना रहे।

डिस्क्लेमर:यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। न्यूज1इंडिया इसकी सटीकता की जिम्मेदारी नहीं लेता।किसी भी सेहत से जुड़ी समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Tags: MonsoonFatigueVitaminDHealth
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Madhya Pradesh News

सालभर की कमाई सिर्फ 3 रुपये! मध्य प्रदेश के किसान का आय प्रमाण पत्र वायरल, आखिर क्या है मामला ? 

Entertainment news:मिस्टर परफेक्टनिस्ट की लाइफ में फिर आई नई मोहब्बत कौन हैं ये मिस्ट्री गर्ल

Entertainment news:मिस्टर परफेक्टनिस्ट की लाइफ में फिर आई नई मोहब्बत कौन हैं ये मिस्ट्री गर्ल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version