Sunday, January 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विशेष

Corona Virus: LAC पर तैनात चीनी सैनिकों में तेजी से फैल रहा कोरोना, हेलीकॉप्टर से किए जा रहे रेस्क्यू

Web Desk by Web Desk
December 28, 2022
in विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चीन में कोरोना के मौजूदा हालात के बाद अब चीनी सैनिकों में भी इसका खतरा मंडराने लगा है। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के सामने अरुणाचल प्रदेश से सिक्किम तक तैनात चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों में भी तेजी से कोरोना संक्रमण फ़ैल रहा है। जिसके बाद से ही बर्फीली पहाड़ियों पर तैनात चीनी सैनिकों में कोरोना का प्रसार रोकने के लिए ऐहतिहाती कदम उठाये जा रहे हैं। संक्रमित चीनी सैनिकों को अस्पतालों में लाने के लिए पिछले एक सप्ताह में 156 हेलीकॉप्टर उड़ानें भरी गईं हैं।

मौसम में बदलाव की वजह से चीनी सैनिको में ऑक्सीजन की कमी

चीन में कोरोना की माहामारी से लगातार हाहाकार मची है। इसी बीच (LAC) के सामने अरुणाचल प्रदेश से सिक्किम तक तैनात चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों में भी तेजी से कोरोना संक्रमण फ़ैल रहा है। आपको बता दें की इस समय लद्दाख में तापमान माइनस 12 पहुंच गया है। उच्च ऊंचाइयों वाली पहाड़ियों पर तापमान गिरकर शून्य से 30 डिग्री नीचे चला गया है। इस दौरान तेज हवा और अत्यधिक ठंड की स्थिति और खराब होती जा रही है। मौसम में तेजी से बदलाव आने की वजह से चीनी सैनिक ऑक्सीजन की कमी से बेहोश होने लगे हैं। लद्दाख में शून्य से नीचे गिरते तापमान के चलते चीनी सेना ने अपने करीब 10 हजार सैनिकों को पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से हटा लिया है। चीन ने पूर्वी लद्दाख में पड़ रही भीषण ठंड की वजह से भारतीय सीमा के पास 200 किलोमीटर के दायरे से अपने सैनिक हटाए हैं।

RELATED POSTS

China

‘अरुणाचल हमारा, उत्पीड़न नहीं!’ चीन ने महिला के आरोपों को नकारा, भारत से फिर भिड़ा

November 25, 2025
पासपोर्ट अमान्य’ बताकर 18 घंटे रोक लिया—शंघाई घटना पर भारत ने चीन से जवाब मांगा

अरुणाचल की महिला को शंघाई में रोके जाने पर भारत का कड़ा विरोध, चीन से मांगा जवाब

November 25, 2025

10 हजार सैनिकों की जगह नए तैनात किये गए चीनी जवान

लगातार बीमार होने पर बेहद ठंड और कठिन हालात की वजह से चीनी सैनिकों को लद्दाख की बर्फीली पहाड़ियां छोड़कर भागना पड़ा है। इस बीच चीन में कोरोना संक्रमण से खराब हो रहे हालात का असर पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के सामने अरुणाचल प्रदेश से सिक्किम तक तैनात चीनी सैनिकों पर भी दिख रहा है। दरअसल, ठंड की वजह से सीमा पर तैनाती में बदलाव किये जाने और हटाये गए 10 हजार सैनिकों की जगह नए तैनात किये गए चीनी जवानों के कारण कोरोना संक्रमण तेजी से फैला है।

1 सप्ताह में 156 हेलीकॉप्टर उड़ानें भरी गईं

चीन की ओर से मामूली लक्षणों वाले सैनिकों में कोरोना का प्रसार रोकने के लिए ऐहतिहाती कदम उठाये जा रहे हैं। वहीं गंभीर रूप से संक्रमित चीनी सैनिकों को तैनाती से हटाने के लिए हेलीकॉप्टरों को लगाया गया है। कोरोना संक्रमितों को चीन के अस्पतालों में लाने के लिए पिछले 1 सप्ताह में 156 हेलीकॉप्टर उड़ानें भरी गईं हैं। पीएलए की डेली कमेंट्री में सैनिकों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए विशेष उपाय करने का आह्वान किया है, क्योंकि देशभर में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है।
चीनी सेना के एक बयान में कहा गया है कि हमें अधिकारियों और सैनिकों के स्वास्थ्य की रक्षा सबसे बड़ी सीमा तक करनी है। युद्ध की तैयारी और प्रशिक्षण के लिए तैयार किये गए सैनिकों पर महामारी के प्रभाव को कम करना है, ताकि वे हर समय युद्ध के लिए तैयार रह सकें।

Tags: Chinachina armyCorona VirusLACNews1India
Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

China

‘अरुणाचल हमारा, उत्पीड़न नहीं!’ चीन ने महिला के आरोपों को नकारा, भारत से फिर भिड़ा

by Mayank Yadav
November 25, 2025

China diplomatic protest: मंगलवार को चीन ने उन आरोपों को सिरे से नकार दिया जिनमें अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली...

पासपोर्ट अमान्य’ बताकर 18 घंटे रोक लिया—शंघाई घटना पर भारत ने चीन से जवाब मांगा

अरुणाचल की महिला को शंघाई में रोके जाने पर भारत का कड़ा विरोध, चीन से मांगा जवाब

by Kanan Verma
November 25, 2025

अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली एक भारतीय महिला प्रेमा वांगजोम थोंगडोक कुछ दिनों पहले चीन के शंघाई शहर पहुँची थीं।...

यहां पर लगती है दुल्हनों की मंडी, डेढ़ लाख में मिल जाती है खूबसूरत बीवी

यहां पर लगती है दुल्हनों की मंडी, डेढ़ लाख में मिल जाती है खूबसूरत बीवी

by Vinod
October 22, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पाकिस्तान दुनिया का इकलौता ऐसा देश है, जो अपने जन्म के बाद से गरीबी और बदहाली...

अफगानिस्तान, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश के बाद अब जला नेपाल, कौन है वो, जो भारत के पड़ोसी देशों में करा रहा ‘तख्तापलट’

अफगानिस्तान, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश के बाद अब जला नेपाल, कौन है वो, जो भारत के पड़ोसी देशों में करा रहा ‘तख्तापलट’

by Vinod
September 10, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पहाड़ों पर बसा नेपाल बीते तीन दिनों से जल रहा है। सुंदर पहाड़ियों से बर्फीली हवा...

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Dhirendra Shastri’s Religious Event Cancelled in Agra: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की धर्मसभा शनिवार को आगरा में होनी...

Next Post

यूरोप में हनीमून मना रही हंसिका मोटवानी ने शेयर की फोटोज, हस्बैंड के साथ एंजॉय कर रही यादगार पल

श्रीलंका के खिलाफ ये होगी भारत की टी20 टीम,हार्दिक को कप्तानी तो सूर्या बने वाइस कप्तान, जानिए कब और कहां होंगे मैच?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist