Site icon News1India

Manish Sisodia’s Judicial Custody: कोर्ट ने 13 दिन की न्यायिक हिरासत को बढ़ाया! नही थम रही सिसोदिया की मुसीबतें

दिल्ली शराब घोटाले मामले में  मनीष सिसोदिया की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है। शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राउस एवेन्यु कोर्ट से राहत नहीं मिली है. उनकी न्यायिक हिरासत को 23 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. इसके साथ ही कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से मनीष सिसोदिया को चार्जशीट की ई-कॉपी देने के लिए कहा है। आइए विस्तार से जानते है कि क्या है मामला

 

 

दरअसल आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज़ ऐवेंन्यु कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 23 मई तक बढाया है। इस से पहले सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया था। जहां 23 फरवरी से लेकर के अब तक उन्हें तिहाड़ जेल में कैद कर रखा था। लेकिन अब कोर्ट ने इसपर फैसला सुनाते हुए न्यायिक हिरासत को 23 मई तक बढ़ा दिया है।

इस पर मनीष सिसोदिया ने भी अपनी प्रतीक्रिया देते हुए कहा कि कहा हम पटपडगंज में काम करते रहेंगे और BJP वाले कितनी भी कोशिश कर लें कोई काम नहीं रुकेगा इस बात को सिसोदिया ने तब कहा जब कोर्ट से बाहर आ रहे थे। वहीं इस पूरे मामले में आपको बता दें कि ईडी ने कोर्ट को बताया है कि मनीष सिसोदिया के द्वारा आबाकारी मंत्री रहते हुए अब तक करीब 622 करोड़ आय का पता लगाया गया है।

Exit mobile version