Site icon News1India

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने किया डिनर, ये लोग भी डिनर में हुए शामिल

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर का आयोजन किया वही इस ईवेंट में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, सत्या नडेला, मुकेश अंबानी, आनंद महिंद्रा, नैन्सी पेलोसी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पोती नाओमी बाइडन भी अपने पति पीटर नील के साथ पहुंचीं थी। साथ ही बताया जा रहा है, कि इस डिनर के दौरान दोनों देशों के नेताओं नें खुलकर अपनी-अपनी बातों को सामने  रखा और दोनों देशों के मंत्रीयो नें पाकिस्तान और चीन जैसे देशों के बारे में बात-चीत करी।

वही बाइडेन परिवार की तरफ से भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हाथों से बनाया गया प्राचीन अमेरिकी किताब उपहार में दिया  गया। इसके अलावा भी कई और उपहार प्रधानमंत्री मोदी को बाइडेन परिवार की तरफ से सौंपे गए।  साथ ही आप को बता दें की पीएम मोदी ने दूसरी बार अमेरिकी संसद को संबोधित किया वह दो बार अमेरिकी संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय नेता होंगे।  वहीं अमेरिका रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने एक ट्वीट किया था।

 

अमेरिकी दौरे से पहले पीएम ने किया था ट्विट

पीएम मोदी के अमेरिकी प्रवास से पहले उन्होंने एक ट्विट किया था। अपने उस ट्विट में उन्होंने कहा, “भारत-अमेरिका के बीच गहरे संबंध हैं और हर क्षेत्र में हमारी भागीदारी लगातार बढ़ी है। अमेरिका गुड्स एंड सर्विसेज में हमारा सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है। इसके अलावा, साइंस, टेक्नोलॉजी, हेल्थ और डिफेंस के क्षेत्र में भी हम पार्टनर हैं। दोनों देश इंडो-पैसेफिक को फ्री और ओपन बनाने की तरफ भी साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

Exit mobile version