Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट में बम की अफवाह से मची अफरा-तफरी

मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट में बम की अफवाह से मची अफरा-तफरी, NSG की 6 घंटे की जांच के बाद, 11 बजे तक उड़ान भरेगी फ्लाइट

रूसी एयरलाइन AZUR की फ्लाइट में बम होने की सूचना से मची हड़कंप। मॉस्को से गोवा आ रही रूसी एयरलाइन AZUR की फ्लाइट। भारतीय एजेंसियों द्वारा Azur Air की मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट में बम मिलने की सूचना दी गई थी। 10 घंटे तक के बाद बम की खबर झूठी निकली।

बम की सूचना मिलने से यात्रियों में मचा हड़कंप

मॉस्को से गोवा आ रही रूसी एयरलाइन AZUR की फ्लाइट में सोमवार रात बम की सूचना मिलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। बता दें कि देर रात पहुंची NSG की टीम ने 10 घंटे तक फ्लाइट, यात्रियों और क्रू मेंबर्स के सामान की तलाशी ली, लेकिन तलाशी में न तो बम मिला और न ही कुछ संदिग्ध मिला। जिसके बाद फ्लाइट की गुजरात के जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। फ्लाइट में बैठे सभी 236 यात्रियों और 8 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद गुजरात पुलिस ने प्लेन के अंदर जांच की।NSG की टीमों ने जामनगर एयरपोर्ट पर पहुंचकर प्लेन की जांच की। एयरबेस पर रात में करीब 6 घंटे अफरा तफरी मची रही।

ATC को धमकी भरा मेल आया

खबरो के अनुसार गोवा एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC ) को धमकी भरा मेल आया था। जिसमे कहा गया की विमान में बम रखा गया है। हालांकि, अब तक पता नहीं चल सका है कि मेल किसने और क्यों किया था। बता दें कि AZUR की इस फ्लाइट में 236 यात्री सवार थे, ये सभी रूसी नागरिक हैं। अफवाह के बीच यात्रियों और क्रू मेंबर्स के सामान और फ्लाइट की कई बार चेकिंग कि गई। जिसमे कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली। वहीं जब फ्लाइट में बम की खबर मिली तो एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

11 बजे के बीच फ्लाइट गोवा के लिए उड़ान भरेगी

वहीं राजकोट-जामनगर रेंज के आईजी अशोक कुमार यादव ने बताया कि प्लेन ने मॉस्को से गोवा के लिए उड़ान भरी थी। इसकी जामनगर एयरबेस पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दिल्ली में रूसी दूतावास के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय एजेंसियों द्वारा Azur Air की मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट में बम मिलने की सूचना दी गई थी। उन्होंने कहा कि प्लेन की जामनगर में इंडियन एयरफोर्स के बेस पर लैंडिंग कराई गई. जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने प्लेन की जांच की। एनएसजी ने करीब 6 घंटे तक प्लेन की जांच की। इस दौरान किसी तरह का कोई बम नहीं मिला। प्लेन में सवार सभी 244 लोगों को जामनगर एयरपोर्ट भेजा गया। बता दें कि 20 मिनट बाद रात 9:50 पर फ्लाइट की लैंडिंग हुई। 10 बजे तक सभी यात्रियों को प्लेन से सुरक्षित उतार लिया गया। खबरो के मुताबिक, मंगलवार सुबह 10:30 से 11 बजे के बीच फ्लाइट गोवा के लिए उड़ान भरेगी।

Exit mobile version