Site icon News1India

विश्व हिंदू परिषद का मानना है कि सभी हिंदू सहोदर भाई हैं, कोई हिंदू उच्च नीच नहीं है, बल्कि सभी बराबर है- डॉक्टर लक्ष्मीनारायण मालवीय

Dr, Laxmi Narayan Malviya

दिल्ली: अखिल भारतीय संत सनातन सेवा समागम संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रमुख समाजसेवी श्री लक्ष्मी नारायण मालवीय (Dr. Laxmi Narayan Malviya) ने आज विश्व हिंदू परिषद के 60वें स्थापना दिवस पर संबोधित करते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता समाज के लोगों के साथ मिलकर हिंदुओं को संगठित करने, हिंदू संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने, और हिंदुओं पर आए किसी भी संकट का विरोध करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद का मानना है कि सभी हिंदू सहोदर भाई हैं; कोई भी हिंदू उच्च या नीच नहीं है, सभी समान हैं।

उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद का मंत्र हिंदुओं की रक्षा और समानता का है, और स्थापना दिवस पर इसका उद्देश्य हिंदुओं को एकता के सूत्र में पिरोना और संगठित करना है। श्री मालवीय ने यह भी कहा कि लोगों को संस्कारवान बनाना कठिन होता है, जबकि कुसंस्कार देना आसान है। लेकिन विश्व हिंदू परिषद का उद्देश्य लोगों को जोड़ना और संस्कारित करना है, और कुसंस्कार को बढ़ावा देने वाले लोगों का विरोध करना है।

Birthday वाले दिन हुआ खूनी टकराव, Delhi के कैफे से सामने आई खबर… 

आगे उन्होंने वर्तमान समय की स्थिति पर ध्यान देते हुए हिंदू जागरण और हिंदुओं का एकत्रित होना आवश्यक बताया। उन्होंने राष्ट्र विरोधियों से सावधान रहने की अपील भी की।

Exit mobile version