Sunday, March 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विशेष

योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ, लोगों को योग के प्रति किया जाएगा जागरूक

अश्वनी द्विवेदी by अश्वनी द्विवेदी
June 15, 2023
in विशेष
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

21 जून को देश में विश्व योग दिवस मनाया जाएगा। जिसको लेकर लगातार तैयारियां की जा रही हैं। साथ ही आज से सात दिवसीय योग सप्ताह का शुभारंभ भी किया गया है। आपको बता दें उत्तर प्रदेश में योग दिवस को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। आज से शुरू हो रहे योग दिवस में लोगों को योग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण सक्सेना, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र व तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

2022 योग सप्ताह में 5.5 लाख लोगों ने लिया था भाग 

इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री की प्रेरणा से पूरे विश्व में 21 जून को योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत ने योग के प्रति अपनी आस्था प्रकट की जिसको पूरे विश्व ने स्वीकार किया। मुख्य सचिव ने कहा कि 21 जुलाई साल का सबसे बड़ा दिन होता है और उसी दिन योग दिवस भी मनाया जाता है। जिसमे योग से लोग दीर्घायु हो साथ ही मुख्य सचिव ने ये भी बताया कि 21 जून को प्रदेश की सभी 58000 ग्राम पंचायतों और 762 नगर निकायों में योग दिवस मनाया जाएगा। पिछले साल योग सप्ताह में 5.5 लाख लोगों ने भाग लिया था।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh New Land Registry Rules

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कौन सी जमीन की रजिस्ट्री अब नहीं होगी,पहले कागजों की होगी पूरी जांच

March 12, 2026
Azamgarh  News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

Azamgarh News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

March 10, 2026

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली मान्यता

वहीं उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री ने बताया कि 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत आज के योग सप्ताह का शुभारंभ हो रहा है। जिसमें सभी की जिम्मेदारी है लोगों को योग के प्रति जागरूक करें। उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग को मान्यता दिलाने में सफलता प्राप्त की.. 9 साल पहले लोग योग के प्रति जागरूक नहीं थे। लेकिन पिछले 9 सालों में लोगों को योग के प्रति जागरूक किया गया।

योग सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि इस केंद्र सरकार के भी 9 साल हो गए साथ ही आयुष मंत्रालय की स्थापना के भी 9 साल हो गए। 9 नवंबर 2014 को आयुष मंत्रालय का गठन किया गया था। इस विभाग ने पिछले 9 सालों में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। आज प्रदेश के सभी जिलों में भी योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया है। 21 जून को वृहद स्तर पर योग दिवस पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा।

Tags: breaking newsbygivinggoogle hindi newsGoogle Newshealthhealthyhindi newsHindi news updatelatest updatemessageNational NewsNewsNEWS 1 INDIAnews 1 india hindi newsnews 1 india hindi reportnews 1 india latest newsnews hindi updatenews india hindi breaking newsofpeople will be made aware of yogastartedstaytheUpdateUttar Pradesh NewsweekyogaYoga week started
Share198Tweet124Share50
अश्वनी द्विवेदी

अश्वनी द्विवेदी

Related Posts

Uttar Pradesh New Land Registry Rules

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कौन सी जमीन की रजिस्ट्री अब नहीं होगी,पहले कागजों की होगी पूरी जांच

by SYED BUSHRA
March 12, 2026

New Land Registry Rules: उत्तर प्रदेश में जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य...

Azamgarh  News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

Azamgarh News: छह शादियां कर चुका अब सातवी की तैयारी, हैरान परेशान नाबालिग ने किससे लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
March 10, 2026

Azamgarh Marriage Case: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर...

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Deoria Road Accident: बरात से लौटते समय बेकाबू हुई क्रेटा कार, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
March 10, 2026

Road accident: देवरिया जिले के बरियारपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में...

Uttar Pradesh farmer insurance aid

मुख्यमंत्री योगी का कृषि कार्यक्रम,आज किसानों को देंगे बीमा और राहत की बड़ी सौगात, करेंगे कौन सी बड़ी घोषणाएं

by SYED BUSHRA
February 21, 2026

Chief Minister’s Major Agriculture Initiative: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को किसानों और आपदा मित्रों के लिए...

Agra Kanpur highway bus accident

Highway Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से रोडवेज बस खड्ड में गिरी, एक यात्री गंभीर घायल

by SYED BUSHRA
February 20, 2026

Agra Kanpur Highway Accident: आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। उझियानी बाईपास के पास...

Next Post

31 अगस्त से 17 सितंबर तक श्रीलंका और पाकिस्तान में होगा एशिया कप 2023, ये रही सभी डीटेल्स

बृजभूषण को यौन शोषण आरोप में क्लीन चिट मिलने पर भड़की कांग्रस नेता सुप्रिया श्रीनेत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist