Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home आगरा

फिरोजाबादः ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के होर्डिंगों में CM योगी और केशव मौर्य की फोटो से छेड़छाड़, पुलिस जांच में जुटी

Web Desk by Web Desk
August 13, 2022
in आगरा, उत्तर प्रदेश, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

फिरोजाबाद। पूरे उत्तर प्रदेश में जहां एक ओर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। वहीं, जनपद में तिरंगा अभियान के प्रचार-प्रसार के लिये लगाए गए होर्डिंगों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। शुक्रवार रात को शहर चौराहों पर लगे होर्डिंगों से मुख्यमंत्री योगी का चेहरा काट दिया गया। शनिवार सुबह जानकारी के बाद बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस व प्रशासन भी हरकत में आ गई। होर्डिंगों को उतरवाने के साथ ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अभियान के प्रचार-प्रसार के लिये शहर के कई स्थानों पर नगर निगम व बीजेपी नेताओं ने बड़े-बड़े होर्डिंग लगवाये हैं। इन होर्डिंगों पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आदि वरिष्ठ नेताओं की फोटो है।

RELATED POSTS

Yogi Adityanath

यूपी के स्टूडेंट्स को CM योगी की तरफ से मिल रहा दिवाली गिफ्ट, 4 लाख से ज़्यादा छात्रों को मिलेगा फायदा

September 26, 2025
रायबरेली में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को बताया तानाशाह, कहा, ‘हमें वोट चोरी के मिले हैं ब्लैक एंड वाइट सबूत’

रायबरेली में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को बताया तानाशाह, कहा, ‘हमें वोट चोरी के मिले हैं ब्लैक एंड वाइट सबूत’

September 10, 2025

शनिवार सुबह जब लोग सड़कों पर टहलने निकले तो होर्डिंगों को कटा हुआ देखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की होर्डिंग में लगी फोटो को काटा गया है। इसके साथ ही कुछ होर्डिंगों में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के फोटो से उनका चेहरा कटा हुआ नजर आया। किसी ने इस करतूत को बड़ी ही सफाई से अंजाम दिया है। होर्डिंग से मुख्यमंत्री का चेहरा काटे जाने की खबर लगते ही बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। इधर जानकारी होते ही प्रशासन के पुलिस भी हरकत में आ गयी।

प्रशासन ने तत्काल इन सभी होर्डिंगों को उतरवाने का काम शुरू कर दिया। वहीं पुलिस भी इस घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही होर्डिंगों के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है। होर्डिंगों से मुख्यमंत्री योगी का चेहरा काटे जाने के पीछे किसी की शरारत है या साजिश, इसे लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि जिस तरह से होर्डिंग से तस्वीरें काटी गई हैं, यह किसी एक व्यक्ति का काम नहीं है। क्योंकि सभी होर्डिंग 20 से 25 फीट की ऊंचाई पर लगी हैं। जिसने भी यह हरकत की है, वह बेहद की शर्मनाक है।

बीजेपी के महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार का कहना है कि होर्डिंगों के साथ छेड़छाड़ की गई है। इस संबंध में डीएम व एसएसपी से बात की गई और थाना उत्तर व थाना दक्षिण में एफआईआर दर्ज हो रही है। जिसने भी इस तरह की अशोभनीय हरकत की है उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। करीब पांच से छह होर्डिंगों के साथ छेड़छाड़ की गई है।

इस सम्बंध में सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि शहर में लगी होर्डिंगों में मुख्यमंत्री के फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है। सम्बंधित थानों में मुकदमा कराया गया है। होर्डिंगों के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

Tags: BJPfirozabadKeshav Prasad Mauryanarendra modiYogi Adityanath
Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Yogi Adityanath

यूपी के स्टूडेंट्स को CM योगी की तरफ से मिल रहा दिवाली गिफ्ट, 4 लाख से ज़्यादा छात्रों को मिलेगा फायदा

by Gulshan
September 26, 2025
0

Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने और छात्रों को...

रायबरेली में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को बताया तानाशाह, कहा, ‘हमें वोट चोरी के मिले हैं ब्लैक एंड वाइट सबूत’

रायबरेली में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को बताया तानाशाह, कहा, ‘हमें वोट चोरी के मिले हैं ब्लैक एंड वाइट सबूत’

by Vinod
September 10, 2025
0

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को रायबरेली पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने हरचंदपुर...

CM Yogi Big Announcement: अब कोई नहीं रहेगा बेरोजगार,यूपी के हर जिले में बनेगा 100 एकड़ जमीन पर “रोजगार ज़ोन”

CM Yogi Big Announcement: अब कोई नहीं रहेगा बेरोजगार,यूपी के हर जिले में बनेगा 100 एकड़ जमीन पर “रोजगार ज़ोन”

by SYED BUSHRA
September 5, 2025
0

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में 60,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई है। गोरखपुर के...

BJP

मेयर से नाराज बीजेपी पार्षद विपक्ष के साथ बैठे, दलित सांसद के अपमान पर बवाल, भाजपा पर जातीय भेदभाव के आरोप

by Mayank Yadav
September 4, 2025
0

BJP controversy: लखनऊ नगर निगम सदन में गुरुवार और शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। बीजेपी के भीतर की कलह खुलकर...

Yogi government का ऐतिहासिक फैसला, संयुक्त संपत्ति के विभाजन की प्रक्रिया हुई सस्ती अब झगड़े और मुकदमों से मिलेगी मुक्ति

Yogi government का ऐतिहासिक फैसला, संयुक्त संपत्ति के विभाजन की प्रक्रिया हुई सस्ती अब झगड़े और मुकदमों से मिलेगी मुक्ति

by SYED BUSHRA
September 2, 2025
0

New Rule for Ancestral Property Division: उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवारों की बड़ी चिंता को दूर करने वाला एक ऐतिहासिक...

Next Post

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में 16 अगस्त से होगी BA-BSC और BCOM की काउंसिलिंग, ये है गाइडलाइन

Har Ghar Tiranga: बच्चों को राष्ट्रध्वज सौंप CM योगी ने शुरू किया 'हर घर तिरंगा' अभियान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version