Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home बड़ी खबर

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का पहला दिन: विधायक की इस हरकत से नाराज हुए राहुल गांधी ने दी ये नसीहत

Juhi Tomer by Juhi Tomer
December 5, 2022
in बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की रविवार देर शाम राजस्थान में एंट्री के बाद सोमवार सुबह भोर निकलने के साथ ही सुबह 6 बजे यात्रा का दौर फिर से शुरु हुआ। राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं ने झालरापाटन के काली तलाई से सफर शुरू किया। जहां राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई नेता कदमताल कर रहें है। यात्रा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के क्षेत्र झालावाड़ से गुजर रही है। इसके अलावा राहुल गांधी के साथ यात्रा में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री भवर जितेंद्र, ओसियां से विधायक का सफर तय करेंगे

बता दें कि काली सलाई से बाली बोरडा तक करीब 14 किलोमीटर के सफर के साथ यात्रा का पहला फेज पूरा हो गया है फिलहाल ब्रेक चल रहा है, साढ़े तीन बजे दिन का दूसरा चरण शुरु करेगा।

RELATED POSTS

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi ने उठाया वोटर लिस्ट धांधली का मुद्दा, कर्नाटक में 6018 नाम हटाए जाने का दावा

September 18, 2025
Rahul Gandhi

गुरुद्वारे में मत्था टेक बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, सामने आया वीडियो

September 15, 2025

कांग्रेस विधायक रफीक खान को राहुल गांधी की फटकार

भारत जोड़ो यात्रा के सुबह सेशन में कांग्रेस विधायक रफीक खान को राहुल गांधी ने फटकारा है। बता दें कि राहुल गांधी में चलते हुए किसी से चर्चा कर रहे थे, इसी दौरान विधायक रफीक खान ने कई बार टोकाटोकी की, तो वे नाराज हो गए। राहुल गांधी की फटकार के बाद विधायक रफीक खान झेंप गए और राहुल गांधी से कुछ दूरी पर चलने लगे।

गौरतलब है कि रफीक खान जयपुर के आदर्श नगर से कांग्रेस विधायक हैं और अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष भी हैं। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज यात्रा के दौरान छोटे बच्चों बच्चियों और स्थानिय महिलाओं से भी मुलाकात करके उनसे संवाद किया था। इसके अलावा यात्रा में चल रहे एनएसयूआई युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से भी राहुल गांधी ने मुलाकात की।

भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के लिए एसेट साबित होंगे- अशोक गहलोत

वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे यात्री राहुल गांधी के लिए एसेट साबित होंगे। बेरोजगारी से युवा परेशान है। समय रहता केंद्र सरकार बेरोजगापी, महंगाई को कंट्रोल करें। यात्रा इसी वक्त पर हो रही है, जब पूरा देश चिंतित है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र, ओसियां से विधायक दिव्या मदरेणा ने भी सुबह-सुबह यात्रा से जुड़करसाथ चले। इससे पहले रविवार रात पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के क्षेत्र झालावाड़ से राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री हुई थी। यात्रा सुबह करीब 6:11 मिनट पर झालरापाटन से शुरु हुई। मुख्यमंत्री गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के पैदल चले। करीब 14 किलोमीटर के सफर के बाद पहला फेज पूरा हुआ। अब लंच ब्रेक के बाद दूसरा फेज शुरू होगा।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता रघुवीर मीणा गिरकर हुए घायल

यात्रा में चल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रघुवीर मीणा गिरकर घायल हो गए। मीणा को एंबुलेंस से झालावाड़ अस्पताल ले जाया गया है। रघुवीर मीणा चलते हुए लड़खड़ाकर गिर गए थे। मीणा उदयपुर से सांसद रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा से सुबह- सुबह राजस्थान की बहादुर बेटी देविका भी जुड़ी। राहुल ने उनसे बात की। देविका ने कहा कि राहुल देश के लिए यात्रा कर रहे हैं। देविका पाली की रहने वाली हैं और मुंबई आतंकी हमले की चश्मदीद रही हैं।

वहीं राहुल गांधी का कफिला तकरीबन 7 बजकर 47 मिनट पर झालरापाटन में रायपुर फाटक के पास एक ढाबे पर रुका। यहां लगभग 25 मिनट का टी ब्रेक लिया गया और 8:15 बजे यात्रा वहां से आगे बढ़ी।दूसरे फेज में यात्रा शाम 6:30 बजे झालरापाटन के चंद्रभागा चौराहा पहुंचेगी। राहुल गांधी हर दिन यात्रा के दौरान नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे।

पहले दिन शुरुआती करीब डेढ़ घंटे की यात्रा के बाद राहुल गांधी झालरापाटन के रायपुर फाटक के पास स्थित एक ढाबे पर चाय पीने के लिए रुके। यात्रा का दूसरा फेज दोपहर बाद 3:30 बजे शुरू होगा। पहले फेज में राहुल गांधी तीन घंटे तक चले। अब वह झालरापाटन के बाली बोरड़ा में यात्रा के कैंप में ठहरे हैं। यात्रा के लिए हर स्टॉपेज पर कैंप बनाए गए हैं। राहुल गांधी राजस्थान में यात्रा के पहले दिन 34 किलोमीटर का सफर तय करेंगे।

Tags: ashik gehlotbharat jodo yatraCongressRahul Gandhirajasthanrajasthan news
Share196Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi ने उठाया वोटर लिस्ट धांधली का मुद्दा, कर्नाटक में 6018 नाम हटाए जाने का दावा

by Mayank Yadav
September 18, 2025
0

Rahul Gandhi voter list: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर वोट चोरी और...

Rahul Gandhi

गुरुद्वारे में मत्था टेक बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, सामने आया वीडियो

by Gulshan
September 15, 2025
0

Rahul Gandhi : पंजाब इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में है, जिसने राज्य के कई जिलों में तबाही मचा...

Rajasthan News

Rajasthan News : पीहू ने पापा के सामने ली ऐसी विदाई कि हॉस्पिटल स्टाफ भी हुआ भावुक, खबर ने हर दिल को झकझोरा

by Gulshan
September 13, 2025
0

Rajasthan News : राजस्थान के जालौर जिले की रहने वाली 27 वर्षीय प्रियंका उर्फ पीहू ने जिंदगी की जंग हारने...

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi ने रायबरेली में फिर उठाया वोट चोरी का मुद्दा, कहा- “बीजेपी परेशान न हों, हाइड्रोजन बम फटेगा तो सब साफ हो जाएगा”

by Mayank Yadav
September 11, 2025
0

Rahul Gandhi In Rae Bareli: कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे। गुरूवार को...

Rahul Gandhi

रायबरेली में दौरे से पहले गजब के पोस्टर ने खींचा सभी का ध्यान, हर तरफ हो रही चर्चा

by Gulshan
September 10, 2025
0

Rahul Gandhi : रायबरेली में कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे से...

Next Post

डोनाल्ड ट्रंप की कही बात से अमेरिकी राजनीति में घमासान शुरू, जानिए क्यों मचा है बवाल

चीनी जासूसी जहाज युआन वांग-5 फिर हिंद महासागर क्षेत्र में लौटा, श्रीलंका में डाले था डेरा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version